4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यदिल्ली के लिए गुड न्यूज, हथिनी कुंड बैराज का घटने लगा जलस्तर,...

दिल्ली के लिए गुड न्यूज, हथिनी कुंड बैराज का घटने लगा जलस्तर, यमुना का लेवल भी हुआ कम

Published on

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हथनी कुंड बैराज से निकलने वाली यमुना नदी अब शांत होने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश में कमी आने के चलते यमुना नदी का जलस्तर घटकर 88 हजार क्यूसेक रह गया है।यमुना नदी का जलस्तर घटने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। यमुना नदी के कारण आई बाढ़ का पानी भी घटने लगा है। वही हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी अब दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में तबाही मचा रहा है।

पिछले 6 दिनों से लगातार पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में हो रही भयंकर बरसात के कारण हथनी कुंड स्थित यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। बैराज पर बढ़ रहे पानी के दबाव को कम करने के लिए लगातार यमुना नदी में लाखों क्यूसेक पानी प्रतिदिन के हिसाब से छोड़ा जा रहा था।इसके चलते यूपी और हरियाणा के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। खासतौर पर सहारनपुर के बेहट,सदर और नकुड तहसील में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी सैकड़ों किसानों के खेत जलमग्न हो गए थे।यमुना के आसपास खेती करने वालों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई थी। यमुना में बाढ़ आने के चलते यूपी और हरियाणा को जोड़ने वाला पुल भी डूब गया था। हालात इतने खराब थे कि पिछले 6 दिनों से सहारनपुर अंबाला का रेल मार्ग पूरी तरह से बाधित है और ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वही पवित्र श्रावण मास होने के चलते कावड़ यात्रा चल रही है।

यमुना नदी में बाढ़ के कारण बंद है ट्रेनों का संचालन
यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण ट्रेनों के संचालन पर बुरा प्रभाव पड़ा है। अंबाला रेल मार्ग को पूरी तरह से बंद किया गया है। इसके चलते अंबाला और मेरठ डिवीजन की ट्रेनें प्रभावित है। लखनऊ से पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर जाने वाली ट्रेनें। दिल्ली से पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर जाने वाली यात्री ट्रेनें रद्द पड़ी है। यमुना के खतरनाक जलस्तर को देखते हुए दिल्ली स्थित यमुना पुल को बंद कर दिया गया। पुरानी दिल्ली जाने वाली अधिकांश ट्रेन कैंसिल है। सड़क मार्ग भी बंद होने के कारण रोडवेज बसें नहीं चल रही है। दिल्ली जाने वाली यात्री परेशान है और कई दिन से वह दिल्ली नहीं जा पा रहे हैं।

यमुना का पानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मचा रहा है तबाही
पिछले 5 दिनों के दौरान हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी अब दिल्ली पहुंच चुका है। दिल्ली के आसपास के इलाकों में यमुना में बाढ़ आई हुई है। जलस्तर बढ़ा हुआ है और खतरे के निशान से ऊपर यमुना नदी बह रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में यमुना ने भारी नुकसान किया है और दिल्ली की सरकार भी आपदा राहत के लिए तमाम कार्य कर रही है।

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने आ रहे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने सहारनपुर आ रहे हैं। वह यहां राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावितों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कांवड़ मार्ग पर चल रही कांवड़यात्रा का भी हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...