2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयचंद्रयान-3 सफलता से अलग हो गया है... एक संदेश और खुशी के...

चंद्रयान-3 सफलता से अलग हो गया है… एक संदेश और खुशी के आंसुओं में डूब गया वैज्ञानिकों से भरा पूरा हॉल

Published on

नई दिल्ली

2019 वाला डर था। सबके चेहरे पर तनाव दिख रहा था। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ अपनी सीट पर शांत मुद्रा में बैठे थे। पर मन में हलचल चल रही थी। डर भी था। लॉन्चिंग को देखने के लिए दूर बैठे 10 हजार से ज्यादा दर्शक भी अपनी सांसें रोके आसमान की तरफ देख रहे थे। ये भारत-पाकिस्तान जैसे क्रिकेट मैच का तनाव नहीं था। ये देश को गर्व का पल दिलाने वाली सफलता से पहले का तनाव था। महिला वैज्ञानिक से लेकर पुरुष वैज्ञानिक तक सामने लगे स्क्रीन पर नजर गड़ाए हुए थे। जैसे ही आखिरी 5 सेकेंड की गिनती रह गई, इसरो चीफ एस सोमनाथ अपनी सीट पर चुंबक की तरह चिपक गए थे। सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर अपनी सीट पर जम चुके थे। 1..0 और लिफ्ट ऑफ.. सब आसमान की तरफ देखने लगे। फिर कुछ सेकेंड तक शांति छाई रही।

7..6..5..4..3..2..1..0 और चेहरे पर खुशी
जैसे ही रॉकेट टेक हमारे चंद्रयान को लेकर ऊपर उड़ा कुछ देर तक शांति छाई रही। करीब दो मिनट बाद जैसे ही पहला स्टेज कंप्लीट हुआ सभी खुशी से उछल पड़े। अभी तक जिनके चेहरे पर तनाव दिख रहे हैं। उनके चेहरों पर थोड़ी मुस्कान आई। हालांकि ये मुस्कान अभी अधूरी है। क्योंकि उन्हें पता है कि अगले 42 दिनों तक चांद की दूरी तय करता रहेगा।

तनाव.. हाथ में मशीन और खुशी
तनाव के क्षण का कारण भी था। क्योंकि ये हजारों वैज्ञानिकों की मेहनत थी। हर कोई इस मिशन को सफल होते देखना चाहता था। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से हुई सफल लॉन्चिंग ने देश को गौरव का क्षण दिया। जैसे ही चंद्रयान-3 अंतरिक्षण की कक्षा में पहुंचा सबके चेहरे पर खुशी थी। इसरो चेयरमैन सोमनाथ जो तनाव के कारण कुर्सी से चुंबक की तरह चिपके हुए थे। उछल पड़े।

बधाई हो भारत!
चंद्रयान 3 को सफलता के साथ पृथ्वी की कक्षा में छोड़ दिया गया है। सतीश धवन अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन में यह गूंजते ही पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। जैसे ही नियंत्रण कक्ष में ये घोषणा की गई कि चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। नियंत्रण कक्ष में बैठे सभी लोग खुशी से उछल पड़े। सोमनाथ अपनी कुर्सी से लगभग उछलते हुए सभी साथी वैज्ञानिकों को बधाई दी। सोमनाथ सभी वैज्ञानिकों से गले मिलने लगे। वह लगभग भागते हुए वहां बैठे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से हाथ मिलाने पहुंचे। इसके बाद तो पूरा नजारा ही बदल गया। हर ओर तालियों का शोर था। जो तनाव सबके चेहरे पर दिख रहा था, वह काफूर हो चुका था। इसरो चेयरमैन सोमनाथ का पहला शब्द था.. बधाई हो भारत। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की शानदार यात्रा शुरू हो गई है। चंद्रयान-3 को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि अभी हमारा मिशन पूरा नहीं हुआ है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...