2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में जलभराव से बड़ा हादसा, बारिश के पानी में नहाने गए...

दिल्ली में जलभराव से बड़ा हादसा, बारिश के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में बारिश के कारण जलजमाव होने से शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे मुकुंदपुर चौक में बड़ा हादसा हो गया. यहां बारिश के पानी में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक मुकुंदपुर में एक ग्राउंड में बारिश का पानी भरा गया था. उसी में ये बच्चे नहाने गए थे. डूब रहे बच्चों को बचाने के लिए एक कॉन्स्टेबल पानी में कूद भी गया था लेकिन तब तक बच्चों की मौत हो गई.

एसटीओ राम गोपाल ने बताया कि जब हमारी पेट्रोलिंग यूनिट लौट तो लोगों ने बताया कि तीन बच्चे मेट्रो निर्माण स्थल पर खाई में डूब हैं. उन्हें बाहर निकाला गया और बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. तीनों बच्चों की पहचान 13 वर्षीय पियूष, 10 वर्षीय निखिल और 13 साल के आशीष के रूप में हुई है. सभी जहांगीर पुरी के एच-ब्लॉक के रहने वाले थे.

दिल्ली की सड़कें बाढ़ के पानी से डूब गईं​
दिल्ली सरकार ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी संबंधित जिला मजिस्ट्रेट, I&FC विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन, दिल्ली पुलिस और अन्य विभाग अलर्ट मोड पर हैं. लगातार कोऑर्डिनेशन किया जा रहा है. दिल्ली में एनडीआरएफ की 15 टीमें तैनात की गई हैं. अब तक 4346 लोगों और 179 पशुधन को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया है.

निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. ये इलाके पूरी तरह से खाली करा लिए गए हैं. लोगों को बाढ़ की स्थिति के बारे में बताने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है. ऐसे हर स्थान पर पुलिसकर्मियों और सीडीवी को तैनात करके सलाह दी जा रही है. लोगों को नदी के पानी से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

इन इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
यमुना का पानी बेला रोड, राजकिशोर रोड, सिविल लाइंस, रेड फोर्ट (आउटर रिंग रोड), यमुना बाजार, ISBT कश्मीरी गेट, शंकराचार्य रोड, मजनू का टीला, खड्डा कॉलोनी, बाटला हाउस, विश्वकर्मा कॉलोनी, शिव विहार, खजूरी कॉलोनी, सोनिया विहार, किंग्सवे कैंप, जीटीबी नगर, राजघाट के पास, जलभराव, वजीराबाद, भैरव रोड और मोनेस्ट्री मार्केट में घुस चुका है.

वर्क फ्रॉम होम की सलाह
दिल्ली में 16 जुलाई तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. गैर-जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी सरकारी कार्यालय रविवार तक बंद रहेंगे. कर्मचारी घर से काम करेंगे. निजी कार्यालयों को घर से काम करने की सलाह दी गई है. कश्मीरी गेट के आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रविवार तक बंद रहने के लिए कहा गया है. दिल्ली मेट्रो भी प्रभावित हुई. DMRC ने कहा कि एहतियात के तौर पर मेट्रो ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से चार यमुना पुलों को पार कर रही हैं.

दिल्ली में गैर-जरूरी सेवाएं रोकी गई हैं. भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. सिंधु समेत चार बॉर्डर से शहर में जरूरी सामान ले जाने वाले वाहनों को छोड़कर बाकी भारी माल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...