2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतितो बीजेपी ने अपनी हरियाणा सरकार से साजिश रचवा दिल्ली में लाई...

तो बीजेपी ने अपनी हरियाणा सरकार से साजिश रचवा दिल्ली में लाई बाढ़? वीडियो दिखाकर आप ने किया दावा

Published on

नई दिल्ली

क्या भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गहरी साजिश रचकर दिल्ली को डुबाया है? यह सवाल है दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (आप) का। पार्टी ने एक वीडियो दिखाकर दावा किया है कि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से जान-बूझकर सारा का सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा गया जबकि उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाली नहर पूरी तरह सूखा है। अगर इस नहर में भी पानी छोड़ा जाता तो दिल्ली में बाढ़ नहीं आती। आप ने अंदेशा जताया है कि चूंकि दिल्ली की जनता बार-बार बीजेपी को सरकार बनाने का मौका नहीं दे रही है, संभवतः इसी का बदला लेने के लिए बीजेपी ने दिल्ली के लोगों को बाढ़ में मारने की साजिश रची।

आप के ट्वीट में बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी ने वीडियो ट्वीट कर कहा, ‘इन सभी सवालों का जवाब इस वीडियो को देखने के बाद मिल जाएगा जिसमें एक युवा हथिनीकुंड बैराज से साफ दिखा रहा है कि किस तरह साज़िश करके सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ दिया गया जबकि उत्तर प्रदेश की तरफ जाती एक नहर पूरी तरह से सूखी है।’ इस ट्वीट के आखिर में लिखा है, ‘दिल्ली वालों से नफरत में अंधी हो चुकी है बीजेपी।’

बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, पानी-पानी हुई दिल्ली
ध्यान रहे कि दिल्ली और आसपास के राज्यों में भारी बारिश के कारण यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर निकल गया। दिल्ली में बारिश ने चार दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऊपर से हथिनीकुंड बैराज से भी बेतहाशा पानी छोड़े जाने के कारण यमुना लबालब हो गई और बाढ़ का पानी कई इलाकों में घुस गया। ऐतिहासिक लाल किले तक यमुना का पानी पता नहीं कई वर्ष बाद पहुंचा। इसके लिए ड्रैनेज मैनेजमेंट को लेकर आप सरकार की बेरुखी की बात हो रही है तो आप ने दावा कर दिया कि यह बीजेपी की साजिश है।

क्या हरियाणा की बीजेपी सरकार की साजिश से दिल्ली में आई बाढ़?
दरअसल, हरियाणा में बीजेपी की सरकार है, इसलिए आप यह दावा कर रही है कि हथिनी कुंड बैराज का सारा अतिरिक्त पानी दिल्ली की तरफ जान-बूझकर छोड़ा गया जबकि कुछ मात्रा में पानी उत्तर प्रदेश की तरफ भी छोड़ा जा सकता था। ध्यान रहे कि उत्तर प्रदेश में भी योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ही है। वीडियो में तो साफ दिख रहा है कि यूपी की तरफ जाने वाले नहर में थोड़ा सा भी पानी नहीं छोड़ा गया है, लेकिन क्या ऐसा साजिश के तहत किया गया? संभव है कि कोई तकनीकी पेच हो जिसके कारण यूपी जाने वाली नहर में पानी नहीं छोड़ा गया हो।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...