12.2 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलभारतीय टीम में 20 साल के इस खिलाड़ी की होगी एंट्री, शतक...

भारतीय टीम में 20 साल के इस खिलाड़ी की होगी एंट्री, शतक जड़कर पीट दिया है BCCI का दरवाजा

Published on

कोलंबो

तेज गेंदबाज हर्षित राणा के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान यश ढुल की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत भारत ए ने एसीसी पुरुष एमर्जिंग कप के शुरुआती मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ए पर आठ विकेट की दमदार जीत दर्ज की। ढुल (नाबाद 108 रन) ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज राणा (41 रन देकर चार विकेट) ने इस फैसले को सही साबित किया जिसमें आंध्र के तेज गेंदबाज नीतिश कुमार रेड्डी (32 रन देकर दो विकेट) और बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (28 रन देकर दो विकेट) ने भी उनका बखूबी साथ निभाया।

इससे यूएई ए की टीम निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर महज 175 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के लिए यह लक्ष्य कोई मुश्किल खड़ी करने वाला नहीं था और उन्होंने जीत की औपचारिकता केवल 26.3 ओवर में दो विकेट पर 179 रन बनाकर पूरी कर ली। ग्रुप बी के इस मैच में बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद यूएई के खिलाड़ियों को भारत की सटीक और धारदार गेंदबाजी के खिलाफ रन जुटाने में काफी मुश्किल हो रही थी।

अश्वंत वालथापा (46 रन), सलामी बल्लेबाज आर्यंश शर्मा (38 रन) और मोहम्मद फराजुद्दीन (35 रन) ही यूएई टीम के लिए योगदान करने वाले तीन खिलाड़ी रहे। जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (08 रन) और अभिषेक शर्मा (19 रन) के विकेट छठे ओवर के अंदर गंवा दिए, तब स्कोर 41 रन था। पर ढुल और निकिन जोस (नाबाद 41 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 138 रन की अटूट साझेदारी कर आसान जीत सुनिश्चित की।

ढुल ने बेहतरीन टाइमिंग से आक्रामक पारी खेली। उन्होंने 84 गेंद की नाबाद पारी के दौरान 20 चौके और एक छक्का जड़ा। जोस ने जोड़ीदार की भूमिका अच्छी तरह निभाई और उनकी 53 गेंद की पारी में पांच चौके शामिल रहे। यूएई के लिए अली नसीर ने 14 रन देकर और मोहम्मद जवादुल्लाह ने 47 रन देकर एक एक विकेट झटका। भारत ए की टीम अब 17 जुलाई को नेपाल ए से भिड़ेगी जिसे बाद 19 जुलाई को अंतिम ग्रुप मैच में उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ए से होगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 21 जुलाई को होने वाले सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल 23 जुलाई को खेला जायेगा।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...