12.2 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलएशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋतुराज होंगे कप्तान, रिंकू...

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋतुराज होंगे कप्तान, रिंकू की भी एंट्री

Published on

नई दिल्ली,

19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. टीम में युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है. रिंकू सिंह, प्रभसिमरन जैसे स्टार प्लेयर भी भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इन खिलाड़ियों में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था.

टीम में अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन को जगह नहीं मिली है. मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि धवन एशियन गेम्स में टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन उन्हें स्क्वॉड में जगह भी नहीं मिल पाई. एशियाई खेलों का आयोजन 2023 में 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चीन के हांग्जो में किया जाना है. चूंकि एशियाई खेलों की तारीखें ओडीआई वर्ल्ड कप (5 अक्टूबर-19 नवंबर) से टकरा रही हैं, जिसके चलते पुरुष इवेंट में दोयम दर्जे की भारतीय टीम को चुना गया है.

19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

स्टैंडबाय प्लेयर्स: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन.

पहली बार भारत भेज रहा अपनी क्रिकेट टीम
देखा जाए तो एशियन गेम्स में तीसरी बार क्रिकेट का इंवेंट आयोजित होगा. 2014 और 2014 के गेम्स में भी क्रिकेट का इवेंट रखा गया था, जहां बीसीसीआई ने ना तो पुरुष और ना ही वूमेन्स टीम को भेजा था. 2010 के खेलों में बांग्लादेश और पाकिस्तान ने क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में गोल्ड जीता था. वहीं 2014 में श्रीलंकाई ने पुरुष वर्ग में और पाकिस्तान ने महिला वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया.

19वें एशियाई खेलों का आयोजन पिछले साल ही 10 से 25 सितंबर तक होना था, लेकिन चीन में कोरोना वायरस मामले के बढ़ने के बाद इन खेलों को स्थगित कर दिया गया था. कुल मिलाकर एशियाई खेलों का तीसरी बार चीन में आयोजित होने जा रहा है. चीन की राजधानी बीजिंग ने साल 1990 में एशियाई खेलों की मेजबानी की, जबकि गुआंगझोऊ को साल 2010 में इस प्रतिष्ठित खेल की मेजबानी का मौका मिला.

महिला टीम का भा हुआ ऐलान
एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट इवेंट के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान किया गया. महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी. टीम में सभी प्रमुख खिलाड़ियों को जगह मिली है. एशियन गेम्स में पुरुष स्पर्धा 28 सितंबर से शुरु होगी, जबकि 19 सितंबर से महिलाओं की स्पर्धा होगी.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बारेड्डी.

स्टैंडबाय सूची: हरलीन देओल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक, पूजा वस्त्राकर.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...