2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यबहराइच में धर्मांतरण का विरोध कर रहे VHP कार्यकर्ताओं पर हमला, 8...

बहराइच में धर्मांतरण का विरोध कर रहे VHP कार्यकर्ताओं पर हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मिहींपुरवा ब्लॉक के लाल भोजा गांव में आयोजित ईसाइयों की सामूहिक प्रार्थना सभा पर आपत्ति जताने वाले विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं पर कथित तौर पर हमला करने और धमकी देने के बाद आठ लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बहराइच पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी हिंदू देवी-देवताओं की आलोचना करने के अलावा लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

ओबीसी और दलित समुदाय से हैं सभी आरोपी- बहराइच पुलिस
पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी ओबीसी और दलित समुदाय से हैं। पिछले एक सप्ताह में बहराइच में यह दूसरी घटना है जहां किसी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक प्रार्थना पर आपत्ति जताने पर इस तरह के हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुवार दोपहर सूचना मिली कि लाल भोजा गांव में कुछ लोगों ने विहिप के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कथित हमले में शामिल होने के आरोप में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया।

हिंदू देवी-देवताओं की आलोचना, बहस और हमला करने का आरोप
विश्व हिंदू परिषद के जिला-स्तरीय पदाधिकारी होने का दावा करने वाले संदीप सिंह ने कहा, “मैं वीएचपी के कई कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर गया और पाया कि वहां आरोपी हिंदू देवी-देवताओं की आलोचना कर रहे थे। जब मैंने आपत्ति जताई तो उन्होंने पहले हमसे बहस की फिर हम लोगों पर हमला करने लगे।

भारतीय दंड संहिता की इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला
मुर्थिया पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) शशि कुमार राणा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी), 295-ए (किसी धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के लिए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य) और 298 (दूसरों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए शब्द बोलना) के तहत एक महिला सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

आरोपियों के खिलाफ धर्मांतरण विरोधी कानून के आरोप नहीं लगाए गए- पुलिस
उन्होंने कहा, “शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तारियां की गईं। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।” SHO शशि कुमार राणा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धर्मांतरण विरोधी कानून के आरोप नहीं लगाए गए क्योंकि यह स्थापित नहीं किया जा सका कि वे ऐसी गतिविधि में शामिल थे या नहीं।

इससे पहले बहराइच में पुलिस ने मंगलवार को नानपारा इलाके में एक दोस्त के घर जा रहे बजरंग दल के 28 साल के कार्यकर्ता पर हमला करने के आरोप में एक पादरी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। शिकायत करने वाले दीपांशु श्रीवास्तव ने लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तित होने के लिए उकसाने के लिए “सामूहिक प्रार्थना” आयोजित करने और हिंदू देवताओं की आलोचना करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में दो शिकायतें दर्ज कराईं। पहला मामला 4 जून को और दूसरा 9 जुलाई को नानपारा थाने में दर्ज किया गया था।
नई दिल्ली

पीएम नरेन्द्र मोदी फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार (15 जुलाई) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंच गए हैं। यहां पहुंच कर पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया। फ्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सफल यात्रा के बाद फ्रांस से विदायी ली। इस यात्रा ने भारत-फ्रांस संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा से जुड़ी खास बातें
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा के दौरान पीएम मोदी शीर्ष नेतृत्व के साथ खासतौर पर ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों पर बातचीत कर सकते हैं। इस दौरान दोनों रणनीतिक साझेदार देश एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते को लेकर हुई प्रोग्रेस की समीक्षा करेंगे।

पीएम मोदी अपनी इस यात्रा की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर की है। पीएम के दौरे को लेकर यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कहा, “इस रिश्ते की खूबसूरती यह है कि हमारे नेता नियमित रूप से संपर्क में रहे हैं, यहां तक कि कोविड के दौरान भी वे वर

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...