2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयसिंदूर नहीं यानी प्लॉट खाली है... बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन...

सिंदूर नहीं यानी प्लॉट खाली है… बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन सुनकर भड़क गईं महिलाएं

Published on

नई दिल्ली

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री अपने एक बयान को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। आज सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें वह प्रवचन के दौरान कहते हैं, ‘किसी स्त्री की शादी हो गई हो तो उसकी दो पहचान होती है- मांग का सिंदूर, गले में मंगलसूत्र। अच्छा, मान लो मांग का सिंदूर न भरा हो, गले में मंगलसूत्र न हो तो हम लोग क्या समझते हैं कि भाई ये प्लॉट अभी खाली है।’ कई लोगों ने ट्विटर पर बाबा के इस वीडियो के साथ लिखा है कि ऐसी बातें करने वाले न तो संत हो सकते हैं और ना ही कथावाचक। कई महिलाओं ने बाबा के इस बयान पर गुस्सा जाहिर किया है। एक न्यूज चैनल ने ‘बागेश्वर बाबा की गंदी बात’ शीर्षक से प्रोग्राम भी बनाया है। सुजाता ने ट्विटर पर लिखा है, ‘हमें भी पता लगाना है कौन-कौन से प्लॉट ख़ाली हैं। पहनो तुम भी मंगलसूत्र और भरो मांग… बाबा बना दिया गया है। शर्म आती है कि किस समाज में रहती हैं हम औरतें। सच में भाग्यहीन हैं।’

इस वीडियो में बागेश्वर बाबा आगे कहते हैं, ‘और मांग का सिंदूर भर गया हो। गले में मंगलसूत्र लटक गया हो तो हम लोग दूर से ही देखकर समझ जाते हैं कि रजिस्ट्री हो गई है।’ वैसे इस वीडियो में दिखाई देता है कि प्रवचन सुन रही कई महिलाएं तालियां बजाकर खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर हिंदू महिलाएं इस पर आपत्ति जता रही हैं।वीडियो के एक हिस्से में बाबा कहते सुने जाते हैं, ‘डॉग दो प्रकार के होते हैं- एक होता है पालतू, दूसरा होता है फालतू। पालतू के गले में पट्टा होता है उसी प्रकार जो राम जी का पालतू हो जाता है उसके गले में कंठी-माला होती है।’

मीनू तिवारी, कुशाग्र सैनी, रिमी शर्मा, अर्चना पटेल जैसी कई महिलाओं ने कहा है कि महिलाओं (वीडियो में दिखाई देने वाली) को देखिए कितना आनंद आ रहा है। हाथ उठाकर ताली पीट रही हैं अपनी बेइज्जती पर। रिमी ने लिखा, ‘तालियां तो औरतें भी बजा रही हैं बाबा के इस बोल पर। भाग्यहीन नहीं, विचारहीन हैं। भाग्य हर इंसान अपना खुद बनाता है।’ खालिद हुसैन ने लिखा है, ‘बागेश्वर बाबा का भी (हाल) अब मनोज मुन्तशिर होने वाला है। औरतों के बारे में इस तथाकथित बाबा की गंदी सोच देखिए।’ग्रेटर नोएडा में हो रही कथा सुनने के लिए बाबा के पांडाल में भारी भीड़ उमड़ी थी। कुछ लोगों की तबीयत भी खराब हो गई। कई महिलाएं और बच्चे बेहोश हो गए थे।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...