2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यएक म्यान में दो तलवारें नहीं रहती... अब तो तीन एक साथ...

एक म्यान में दो तलवारें नहीं रहती… अब तो तीन एक साथ हैं, बालासाहेब थोराट का शिंदे-फडणवीस और पवार पर तंज

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर बालासाहेब थोराट ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। थोराट ने कहा है कि मौजूदा समय में राज्य में एक मुख्यमंत्री हैं, एक पूर्व मुख्यमंत्री जो अब उपमुख्यमंत्री हैं और एक वर्तमान उपमुख्यमंत्री हैं जो मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। थोराट ने कहा कि एक म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती हैं। लेकिन महाराष्ट्र में तो तीन तलवारों को एक म्यान में रखने का काम शुरू है। बालासाहेब थोराट ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि वे (शिंदे-फडणवीस-अजित पवार) आपसी समझ से सरकार चलाएंगे।’ दूसरी तरफ आम लोगों में इस सरकार के खिलाफ काफी गुस्सा है। थोराट ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं टूटेगा। इसके उलट थोराट ने यह भरोसा जताया कि कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों का एकजुट होकर सामना करने से कांग्रेस राज्य में नंबर वन पार्टी होगी।

थोराट ने कहा कि महाराष्ट्र में फिलहाल राजनीतिक अराजकता की स्थिति है। ऐसे हालात इसके पहले कभी नहीं देखे। समय- समय पर राजनीति बदलती है, कुछ बदलाव भी होते हैं। जो कुछ राज्य की सियासत में अभी हो रहा है ऐसा कभी नहीं हुआ। एक साल में दो पार्टियों को तोड़ा गया। बीजेपी ने सत्ता के लिए कुछ भी करने का मूलमंत्र लेकर सरकार बनाई है। विधायक नए मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों के बीच टकराव और नाराजगी का माहौल है। जहां फसल बोई गई है वहां पानी नहीं है। इससे किसानों में निराशा की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

कांग्रेस को अब राज्य में प्रमुख विपक्षी दल
थोराट ने कहा कि महंगाई में भारी बढ़ोतरी के कारण आम जनता परेशान है। आमदनी और खर्च के बीच कोई मेल नहीं है। एक सरकार के तौर पर इस पर उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा है जितना दिया जाना चाहिए। ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, बेमौसम बारिश, किसानों को जो मदद मिलनी चाहिए, वह अब तक नहीं दी गयी है। इसलिए लोगों में सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है। थोराट ने कहा कि कांग्रेस को अब राज्य में प्रमुख विपक्षी दल का दर्जा मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष किसको बनाना है यह आलाकमान तय करेगा।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...