2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'मम्मी- मम्मी...' चीखती रह गई बेटी, फोटो के चक्कर में लहर में...

‘मम्मी- मम्मी…’ चीखती रह गई बेटी, फोटो के चक्कर में लहर में बह गई महिला- VIDEO

Published on

नई दिल्ली,

कहते हैं आग हवा और पानी से कभी खिलवाड़ नहीं करना चाहिए क्योंकि ये जानलेवा हो सकता है. कभी वीडियो तो कभी सेल्फी के चक्कर में लोगों ने बहुत बार जान भी गंवाई है. हाल में वायरल हुए एक खौफनाक वीडियो को देखकर भी यही समझ आता है. इसमें मुंबई में बांद्रा को बैंडस्टैंड में एक कपल समुद्र किनारे परिवार के साथ इंज्वाय करता दिख रहा है लेकिन इसके बाद जो होता है वह डरावना है.

लहर में बह गई महिला, चीखता रहा परिवार
वीडियो में दिखता है कि कपल एक पत्थर पर बैठा समुद्र की लहरों के मजे ले रहा है और उनकी छोटी बच्ची इसका वीडियो बना रही है. बच्ची की आवाज वीडियो में साफ सुनी जा सकती है. समुद्र की लहरें ऊपर उठ रही हैं और पति पत्नी ने एक दूसरे तो पकड़ा हुआ है. इसके बाद एक तेज लहर आती है और महिला को अपने साथ बहा कर ले जाती है. बच्ची और पिता स्तब्ध होकर देखते रह जाते हैं. वीडियो में ‘मम्मी- मम्मी…’ चीखती बच्ची की कांपती आवाज साफ सुनाई दे रही है. महिला की पहचान 32 साल की ज्योति सोनार के रूप में हुई है.

‘बैलेंस बिगड़ा और हम दोनों गिर गए’
महिला के पति मुंबई के रबाले के गौतम नगर निवासी मुकेश एक निजी फर्म में तकनीशियन के रूप में काम करते हैं. उन्होंने बताया, “मैंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की. जब चौथी लहर ने हमें पीछे से मारा तो मेरा बैलेंस बिगड़ गया और हम दोनों फिसल गये. जब मैंने अपनी पत्नी की साड़ी पकड़ी तो एक शख्स ने मेरा पैर पकड़ लिया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि मेरी पकड़ मजबूत थी, फिर भी वह अपनी साड़ी से फिसल गई और मेरी आंखों के सामने समुद्र में खींच ली गई. मेरे बच्चे वहीं थे. वे मदद के लिए चिल्लाए लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका. मैं नहीं जानता कि वे इस इस घटना से कैसे उबरेंगे.”

तलाशी अभियान के बाद मिला शव
शाम करीब 5.12 बजे हुई इस घटना को देखने वाले आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची. रविवार देर रात मुंबई फायर ब्रिगेड के तलाशी अभियान के बाद ज्योति का शव बरामद किया गया. उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पिकनिक मनाने गया था परिवार
मुकेश के अनुसार, दंपति और उनकी 12 साल की बेटी और छह और आठ साल के बेटे अक्सर पिकनिक मनाते थे और बच्चे इन सैर-सपाटे का बेसब्री से इंतजार करते थे. यह तय करने के बाद कि वे कहां जाएंगे, परिवार ने उस दिन के लिए मुकेश के एक दोस्त का ऑटो किराए पर लिया. ज्योति पूरे परिवार का खाना बनाकर पैक कर लेती थी.

रविवार को परिवार ने जुहू चौपाटी जाने का फैसला किया था. हालांकि, हाई टाइड के कारण, बीच पर एंट्री बैन थी और परिवार ने भेलपुरी सेंटर में खाना खाया और बांद्रा की ओर निकल गए. यहां तस्वीरें लेते हुए ये खतरनाक दुर्घटना हो गई.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...