2 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeभोपालMP :बड़ी बहन से गैंगरेप, नाबालिग से छेड़छाड़: बीजेपी नेता का बेटा...

MP :बड़ी बहन से गैंगरेप, नाबालिग से छेड़छाड़: बीजेपी नेता का बेटा है एक आरोपी

Published on

दतिया

दतिया में चार बदमाश राह चलती दो बहनों को उठा ले गए। बड़ी बहन (19) के साथ गैंगरेप किया। छोटी बहन (17) से छेड़छाड़ की। घटना जिले के उनाव थाना क्षेत्र की है। घर जाने के बाद रेप पीड़िता ने फांसी लगाने की कोशिश की। समय रहते परिजन ने देख लिया और उसे झांसी के निजी अस्पताल ले गए।एक आरोपी के पिता उनाव के बीजेपी मंडल अध्यक्ष है

जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें शुक्रवार दोपहर 2 बजे स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में आरोपी मिले और उन्हें धमकाकर रामकिशोर यादव के घर ले गए। यहां नाबालिग से छेड़छाड़ की। बड़ी बहन से चारों ने दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद जब रेप पीड़िता ने सुसाइड का प्रयास किया तो छोटी बहन ने परिवार को पूरी बात बताई। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

थाने का घेराव किया तब दर्ज किया मामला
परिजन ने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस के ढीले रवैए को देखते हुए परिजन ने भीड़ के साथ शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ;चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, एक आरोपी के पिता उनाव के बीजेपी मंडल अध्यक्ष है।

दतिया एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि भांडेर SDOP और महिला इंस्पेक्टर को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। अस्पताल में भर्ती छात्रा की भी निगरानी की जा रही है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this