6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यसीमा-सचिन जैसी है जूली-अजय की लव स्टोरी, अब बांग्लादेश से आईं खून...

सीमा-सचिन जैसी है जूली-अजय की लव स्टोरी, अब बांग्लादेश से आईं खून से सनी तस्वीर, जानिए क्या है पूरा घटनाक्रम

Published on

लखनऊ

देश में इस वक्त पाकिस्तान आई सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी चर्चा में है, लेकिन इसी बीच यूपी के मुरादाबाद के टैक्सी ड्राइवर अजय और बांग्लादेश की जूली की प्रेम कहानी भी सामने आई है। दो साल पहले अजय और जूली की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो जूली बांग्लादेश की सरहद पार अपने 11 साल की बेटी हलीमा के साथ अजय के साथ रहने के लिए मुरादाबाद आ गई।

जूली को मुरादाबाद आए तकरीबन एक साल हो गया है। उसने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और अजय से शादी कर ली। तीन महीने पहले इस कहानी में नया घटनाक्रम सामने आया, जब जूली बांग्लादेश से वीजा रिनुअल कराने की बात कहकर घर से निकली और अपने पति अजय को भी साथ ले गई। उसने बिना पासपोर्ट और वीजा के अजय को सरहद पार कराया। पांच दिन पहले जूली ने अपनी सास को वॉट्सऐप पर अपने पति अजय की खून से लथपथ तस्वीर भेजी है। सोमवार को सुनीता पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचीं और प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद पुलिस अजय के घर पहुंची और उनकी मां से घटना के बारे में जानकारी ली।

अजय मुरादाबाद के सिविल लाइंस एरिया में नया गांव गौतम नगर के रहने वाले हैं। अजय (25) के पिता रामचंद्र रिक्शा चलाते थे। उनकी मौत हो चुकी है। परिवार में अजय की मां सुनीता के अलावा दो बहनें और दो भाई हैं। बहनों की शादी हो चुकी है। अजय की मां सुनीता बताती हैं उनका बेटा स्कूल की बस चलाता था। फिर टैक्सी चलाने लगा। करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए बांग्लादेश की जूली से हुई थी।

जूली ने इस्लाम धर्म छोड़कर अपना हिंदू धर्म
अजय की मां सुनीता ने मीडिया को बताया, ‘करीब एक साल पहले की बात है। एक दिन जूली बांग्लादेश से अपनी 11 साल की बेटी हलीमा को लेकर मुरादाबाद आ गई। जूली ने कहा कि वो अजय से प्यार करती है और शादी करना चाहती है। उसने बताया कि उसके शौहर की मौत हो चुकी है। वो वहां अकेली थी इसलिए बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई। सुनीता बताती हैं, ‘मैंने शुरू में इस शादी का विरोध किया था, लेकिन बेटे की जिद के आगे मजबूर हो गई। जूली ने भी ऐसा व्यवहार किया, जैसे वो मेरे बेटे अजय से बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। उसने शादी से पहले इस्लाम धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से उसकी और अजय की शादी करा दी गई। हमने उसका नाम नहीं बदला, कहा जो नाम है वही रहने दो। हम उसे जूली ही बुलाते थे। उसकी बेटी हलीमा भी हिंदू बन गई। हमने उसका नाम भी नहीं बदला था।’

अजय की मां सुनीता आगे कहती हैं कि शादी करने के बाद जूली करीब 15 दिन रुकी थी। फिर वीजा का टाइम पूरा होने की बात कहकर चली गई। करीब साढ़े तीन माह पहले वो फिर से बांग्लादेश से मुरादाबाद आई। इस बार करीब 20 दिन तक मुरादाबाद में हमारे घर रुकी थी। इस दौरान वो पूजा पाठ करती थी। हिंदू महिलाओं की तरह साड़ी पहनती थी। हमें लगने लगा कि वो सही मायने में हमारे बेटे से प्यार करती है। हमने भी उसे पूरी तरह अपना लिया था।

सुनीता बताती हैं कि यह करीब तीन महीने पहले की बात है। जूली ने कहा कि उसका वीजा खत्म हो गया है। उसे रिनुअल कराने के लिए बांग्लादेश जाना होगा। उसने अजय से कहा कि वो उसे बॉर्डर तक छोड़ आए। कोलकाता तक साथ चलने की बात कहकर वो अजय को साथ ले गई। सुनीता ने बताया कि घर से जाने के तीन दिन बाद उनके बेटे अजय का फोन आया था। उसने कहा कि मां मैं जूली को ड्रॉप करते वक्त गलती से बॉर्डर क्रॉस कर गया हूं। वापस आने की कोशिश कर रहा हूं।

अपने बेटे को लेकर चिंतित हैं सुनीता
सुनीता अपने बेटे को लेकर चिंतित हैं। वो कहती हैं कि उनके बेटे का पास न तो पासपोर्ट है और न ही वीजा है। ऐसे में वो पता नहीं बांग्लादेश में किस हाल में होगा। इसी बीच उन्हें बांग्लादेश से अपनी बहू जूली के मोबाइल से मिले एक फोटो ने उनको चिंता में डाल दिया। जूली ने अजय की खून से लथपथ तस्वीर अपनी सास सुनीता को वॉट्सऐप की। इसके बाद जब सुनीता ने फोन किया तो जूली न तो खुद बात की और न ही अजय से बात करने दी। बेटे अजय की खून से सनी तस्वीर देखने के बाद सुनीता का बुरा हाल है। सुनीता ने मुरादाबाद के जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अजय की सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है। सुनीता ने बताया कि पिछले पांच दिन से उन्होंने कई बार फोन किया है, लेकिन न तो उनका बेटा अजय और न ही बहू जूली फोन उठा रही है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...