9.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभोपालसिवनी: CM शिवराज को न दिखे कच्चा और टूटा घर, रोड शो...

सिवनी: CM शिवराज को न दिखे कच्चा और टूटा घर, रोड शो से पहले अधिकारियों ने ढका आदिवासी का आशियाना

Published on

सिवनी,

मध्य प्रदेश के सिवनी में आज यानि बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो होगा. करीब एक घंटे के रोड शो में मुख्यमंत्री दो किलोमीटर का फासला तय करेंगे. इस रोड शो की शुरुआत में पक्के मकानों के बीच एक आदिवासी परिवार का कच्चा और टूटा फूटा सा मकान बना है, इस मकान को प्रशासन ने हरे कपड़े से ढक दिया है. ताकि रोड शो के दौरान ये कच्चा मकान किसी को न दिखे.

आदिवासी परिवार के मकान के करीब 50 फ़ीसदी हिस्से को हरे कपड़े से पूरी तरह कवर कर दिया गया है. कच्चे मकान में रहने वाली 62 साल की आदिवासी महिला सोनवती कूड़ोपे ने बताया कि उनका मकान टूटा और कच्चा है और शिवराज सिंह चौहान आ रहे हैं. इसलिए मकान को अधिकारियों ने ढक दिया है. महिला ने बताया कि उनकी बेटी ने मना किया तो अधिकारी बोले मकान को कपड़े ढकना उनका अधिकार है और इसीलिए वो इसे ढक रहे हैं. रोड शो के बाद भले ही ये निकाल देना.

मुख्यमंत्री खुद को बताते हैं गरीबों का हितैषी
देखा जाए तो एक तरफ देश में लाखों की संख्या में बनने वाले पीएम आवास के आंकड़े हैं. 5 सालों में करोड़ों लोगों के गरीबी से बाहर आने की रिपोर्ट्स हैं. आदिवासियों के सम्मान और अधिकार की बात है और दूसरी तरफ ये हकीकत है. जहां आज भी गरीब आदिवासी परिवार के कच्चे मकान को सिर्फ इसलिए हरे कपड़े से ढक दिया जाता है क्योंकि मुख्यमंत्री का रोड शो होना है. जबकि, प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद को आदिवासी और गरीबों का हितैषी बताने में पीछे नहीं हटते हैं.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this