11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश के इस इस बैंक में तो नहीं है आपका खाता......

उत्तर प्रदेश के इस इस बैंक में तो नहीं है आपका खाता… RBI ने कर दिया लाइसेंस रद्द

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उत्तर प्रदेश की एक को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है. जिस बैंक पर कार्रवाई की गई है, उसका नाम यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ( United India Co-operative Bank) है और ये बिजनौर के नगीना में स्थित है. केंद्रीय बैंक ने इसके बैंकिंग कारोबार पर बैन लगाते हुए कमिश्नर और सहकारी रजिस्ट्रार से इस बैंक को बंद करने के लिए कहा है.

पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावना नहीं
रिजर्व बैंक ने UP Commissioner और को-ऑपरेटिव रजिस्ट्रार से बैंक को बंद करने और एक परिसमापक (Liquidator) नियुक्त करने का आदेश जारी करने के लिए कहा है. United India Co-operative Bank का लाइसेंस रद्द करने की ये कारर्वाई DICGC के बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के तहत की गई है. आरबीआई ने कहा है कि सहकारी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं.

19 जुलाई से सभी सेवाएं बंद
आरबीआई की ओर से कहा गया है कि यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड Banking Regulation Act, 1949 की धारा-56 के साथ ही धारा 11(1) और धारा 22 (3) (D) के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करता है. बैंक की सभी तरह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से 19 जुलाई 2023 से प्रतिबंधित कर दी गई हैं. इसके लिए केंद्रीय बैंक ने 14 जुलाई को ऑर्डर रिलीज किया था. बैन की गई सेवाओं में पैसा जमा करना और रिपेमेंट भी शामिल है.

5 लाख रुपये की जमा राशि मिलेगा
बिजनेस टुडे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इस को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द करने के अपने ऑर्डर में RBI ने कहा कि बैंक के आंकड़ों के अनुसार इस बैंक के 99.98 फीसदी जमाकर्ता DICGC से अपनी पूरी जमा राशि पाने के हकदार हैं. लिक्विडेशन को लेकर केंद्रीय के मुताबिक, प्रत्येक जमाकर्ता जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम के जरिए 5,00,000 रुपये की मॉनेटरी लिमिट तक अपनी जमा राशि का दावा कर इसे प्राप्त कर सकता है.

लाइसेंस कैंसिल किए जाने का ये है कारण
रिजर्व बैंक ने अपने आदेश में कहा कि यदि यूनाइटेड इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर की गई ये कार्रवाई कई पहलुओं को ध्यान में रखकर की गई है. अगर बैंक को अपने बैंकिंग बिजनेस को आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई तो सार्वजनिक हित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. इसका बड़ा कारण ये है कि बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान करने में असमर्थ होगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...