15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयम्यांमार से आने वाले शरणार्थियों के बायोमेट्रिक लेगी सरकार, मणिपुर हिंसा के...

म्यांमार से आने वाले शरणार्थियों के बायोमेट्रिक लेगी सरकार, मणिपुर हिंसा के बीच केंद्र का बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली,

मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जारी बवाल के बीच अब राज्य में बड़ी घुसपैठ की जानकारी सामने आई है. बताया गया था कि म्यांमार के 700 से ज्यादा नागरिकों ने अवैध रूप से मणिपुर के चंदेल जिले में घुसपैठ की है. इसी बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक अब म्यांमार से भारत आने वाले किसी भी शरणार्थी का बायोमेट्रिक डाटा एकत्र किया जाएगा. इसके जरिए सरकार को ऐसे अप्रवासियों की पहचान करने में मदद मिलेगी, जिन्हें “निगेटिव बायोमेट्रिक लिस्ट” में रखा जाएगा, ताकि वे बाद में भारत के नागरिक न बन सकें.

सूत्रों के मुताबिक भारत-म्यांमार बॉर्डर पर कंटीले तार (फेंसिंग) लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है. अब तक मणिपुर-मिजोरम बॉर्डर पर 10 किलोमीटर के एरिया में फेंसिंग लगाने का काम पूरा हो चुका है. जो एजेंसियां इस योजना पर काम कर रही हैं, उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह बॉर्डर पर जल्द से जल्द इस काम को पूरा कर लें.

केंद्र सरकार की ओर से ये कदम मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच चल रही हिंसा के बीच उठाया गया है. मैतेई समुदाय ने आरोप लगाया है कि कुकी “म्यांमार सीमा पार से अवैध रूप से आए हैं और मणिपुर में वन भूमि पर कब्जा कर रहे हैं”.

हाल ही में मणिपुर सरकार ने कहा था कि जुलाई में म्यांमार से 700 से अधिक अवैध अप्रवासी राज्य में दाखिल हुए हैं. मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा था कि नए प्रवासियों की घुसपैठ के मामले को अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव और राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था को देखते हुए अत्यधिक संवेदनशीलता से निपटा जाएगा. दूसरी ओर कुकियों ने तर्क दिया है कि अवैध आप्रवासन का मुद्दा सिर्फ एक छलावा है. उनके पास अपनी नागरिकता साबित करने के लिए दस्तावेज हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...