13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयजापानी विदेश मंत्री बोले- RRR फेवरेट फिल्म, जयशंकर ने कहा- नाटू नाटू...

जापानी विदेश मंत्री बोले- RRR फेवरेट फिल्म, जयशंकर ने कहा- नाटू नाटू पर नाचूंगा नहीं

Published on

नई दिल्ली

भारत-जापान फोरस में जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने कहा कि उनकी पसंदीदा हिंदी RRR है। फिल्म के ऐक्टर राम चरण और जूनियर NTR उन्हें पसंद आए। इसके साथ ही हयाशी ने कहा कि वह कुछ-कुछ जूनियर NTR जैसे लगते हैं। बातचीत के दौरान होस्ट ने कहा वह फिल्म का गाना नाटू-नाटू बजवाने जा रहे हैं तो एस जयशंकर ने कहा कि वह साफ कर देना चाहते हैं कि वह जापानी विदेश मंत्री के साथ डांस करने नहीं जा रहे हैं। हयाशी ने कहा कि उनका पसंदीदा भारतीय खाना बिरयानी है और वह महात्मा गांधी को अपना हीरो मानते हैं। जयशंकर ने कहा कि जापानी सीरियल शिन्या शोकुदो पसंद है।

मेट्रो से दिल्ली के सफर पर निकले हयाशी
जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो का दौरा किया और ट्रेन में यात्रा की। उन्होंने येलो लाइन पर केंद्रीय सचिवालय स्टेशन से चावड़ी बाजार स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा की। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी के मुताबिक इस दौरान हयाशी के साथ भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी और डीएमआरसी के निदेशक (संचालन और सेवाएं) अमित कुमार जैन भी मौजूद थे। जापानी विदेश मंत्री ने पटेल चौक मेट्रो स्टेशन पर बने मेट्रो संग्रहालय का भी दौरा किया।

डीएमआरसी ने कहा, ‘दिल्ली मेट्रो परियोजना भारत-जापान सहयोग का प्रतीक है और जापान सरकार (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी) ने शुरू से ही दिल्ली मेट्रो की परियोजनाओं को पर्याप्त रूप से वित्तपोषित किया है और परियोजना के चौथे चरण को भी वित्तपोषित कर रही है।’ हयाशी भारत के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे थे।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...