12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयकई राज्यों में 2 अगस्त तक होगी भारी बारिश, जानिए यूपी समेत...

कई राज्यों में 2 अगस्त तक होगी भारी बारिश, जानिए यूपी समेत उत्तर भारत के लिए IMD की भविष्यवाणी

Published on

नई दिल्ली

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्व, उत्तर-पूर्व और पूर्वी मध्य भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम एजेंसी ने पूर्वानुमान जताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में 2 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना भी है।

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 और 2 अगस्त को बारिश होगी। जबकि, उत्तराखंड में 2 अगस्त तक बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 31 जुलाई तक, पश्चिम मध्य प्रदेश में 1 और 2 अगस्त को और विदर्भ में 2 अगस्त को हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में 1 और 2 अगस्त को बहुत भारी बारिश होगी। जबकि, पूर्वी मध्य प्रदेश में 1 और 2 अगस्त और विदर्भ में 1 अगस्त को बारिश होगी।’ आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिम भारत में 1 अगस्त को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

आईएमडी ने कहा कि 2 अगस्त को कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में 1 और 2 अगस्त को जबकि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 2 अगस्त को हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

आईएमडी ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 1 अगस्त तक झारखंड और 31 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान बिहार में हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है।पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक पूरे क्षेत्र में हल्की से मध्यम और व्यापक वर्षा होगी। इसके अलावा 1 और 2 अगस्त को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...