10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीय'ये सब PAK से ऑपरेट हैं...', ट्रेन में फायरिंग का वीडियो वायरल,...

‘ये सब PAK से ऑपरेट हैं…’, ट्रेन में फायरिंग का वीडियो वायरल, धमकाता दिखा आरोपी हमलावर

Published on

नई दिल्ली,

जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में सोमवार को जो खूनी खेल हुआ, ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है. चलती ट्रेन में हुए चार लोगों के इस हत्याकांड ने सियासी रुख अपना लिया है, जिसे लेकर जमकर बयानबाजी जा रही है. बता दें कि जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार सुबह एक कॉन्स्टेबल ने फायरिंग की और एक एएसआई समेत तीन अन्य लोगों को मौत के घाट उतार दिया. घटना का वीडियो भी वायरल है, जिसमें आरोपी कॉन्स्टेबल जो कहते हुए सुनाई दे रहा है, उससे समाज से लेकर सियासत तक बवाल खड़ा हो गया है. आरोपी हमलावर ने पाकिस्तान का नाम लिया है.

घटना में कब क्या-क्या हुआ, जानिए इस कांड का सिलसिलेवार ब्योरा
सामने आई जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई यानी सोमवार की सुबह 05:00 बजे से 05:15 बजे के बीच ट्रेन नंबर 12956 जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी. ट्रेन वापी और बोरीवली रेलवे स्टेशन के बीच चल रही थी. ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेतन सिंह (30 वर्ष) तैनात थे. इसी ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई/टीकाराम मीना की भी तैनाती थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चेतन ने B5 कोच में एएसआई पर गोली चला दी. फिर उसी कोच में एक और यात्री पर गोली चला दी. इसके बाद चेतन पेंट्रीकार की ओर बढ़ा और यहां पर रास्ते में एक यात्री पर गोली चला दी और फिर पेंट्रीकार की अगली बोगी S6 में जाकर वहां तीसरे यात्री पर गोली चला दी. उक्त गोलीबारी की घटना में रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई/टीकाराम मीना सहित 3 रेल यात्रियों की मौत हो गई है.

घटना का वीडियो वायरल
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आरोपी हमलावर चेतन पीठ करके खड़ा है. उसके पैरों के पास ही एक शव पड़ा हुआ है. चेतन कुछ बोल भी रहा है. इसमें सबकुछ स्पष्ट तो नहीं हो रहा है, लेकिन जो आवाजें सुनाई पड़ रही हैं उनमें वह यह कहते हुए सुना जा रहा है कि ये सब पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे हैं.

इस घटना के बाद ट्रेन को मीरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया गया. ट्रेन में सहमें यात्रियों ने किसी तरह चेन खींची थी. इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल का जवान चेतन सिंह हथियार के साथ रेलवे ट्रैक के नीचे ट्रेन से भाग रहा था. मीरा रोड रेलवे स्टेशन स्टाफ पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने तुरंत उसे पकड़ लिया और हथियार के साथ हिरासत में ले लिया. उक्त घटना को लेकर बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

तीन मृतकों की पहचान, एक की शिनाख्त जारी
उक्त घटना में मृत व्यक्तियों में से 3 मृतक व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है. हादसे में मृतकों की पहचान एएसआई/टीकाराम मीना (रेसब स्टाफ), उम्र 58 वर्ष, अजगर अब्बास शेख, उम्र 48 वर्ष, निवासी, मधुबनी बिहार, अब्दुल कादरभाई मोहम्मद हुसैन मानपुरवाला, उम्र 62 वर्ष, निवासी नालासोपारा, पालघर के रूप में हुई है. चौथे व्यक्ति की अभी पहचान जारी है. उसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच है. पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है. आरोपी रेलवे सुरक्षा बल के जवान चेतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे अदालत के सामने पेश किया गया है और गहनता से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच जारी है.

ओवैसी बोले- यह आतंकवादी हमला
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. AIMIM चीफ असादुदीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘यह एक आतंकी हमला है जिसमें विशेष रूप से मुसलमानों को निशाना बनाया गया है. यह लगातार मुस्लिम विरोधी और उनके खिलाफ घृणित भाषणों का परिणाम है. उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए सवाल किया, इसे खत्म करने के लिए. क्या आरोपी #RPFJawan को बीजेपी उम्मीदवार बना दिया जाएगा? क्या उनकी जमानत को सरकार समर्थन देगी? क्या रिहा होने पर उन्हें माला पहनाई जाएगी?

वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘देश को नफरत की आग में झोंककर हुक्मरानों ने आखिर किस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है..? जयपुर-मुंबई ट्रेन में हुए दर्दनाक हत्याकांड का ये वीडियो और बोला गया हर एक शब्द देश के वर्तमान हालातों को बयां करने के लिए काफी है.’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...