10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'अहंकारी था राहुल गांधी का रवैया...', पूर्णेश मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में...

‘अहंकारी था राहुल गांधी का रवैया…’, पूर्णेश मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, राहत नहीं देने की मांग

Published on

नई दिल्ली,

मोदी सरनेम विवाद के याचिकाकर्ता सूरत के बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट में 21 पेज का हलफनामा दाखिल किया है. पूर्णेश मोदी ने अपने हलफनामे में लिखा है कि राहुल गांधी के भाषण की वीडियोग्राफी की गई थी. दलीलों के साथ सभी सबूत अदालत में पेश भी किए गए थे. लिहाजा सुप्रीम कोर्ट को निचली अदालत से पारित आदेश को बदलने की जरूरत नहीं है. क्योंकि फैसला मजबूत तर्कों के साथ दिया गया है. हाईकोर्ट का फैसला भी न्याय के ठोस सिद्धांतों पर आधारित है. सत्र अदालत से राहुल गांधी की दोषसिद्धि को निलंबित करने से इनकार करने का आदेश भी कानून के अनुसार है.

हलफनामे दी ये दलीलें
पूर्णेश मोदी ने कहा कि इन आधारों के अलावा भाषण में और अदालत में दिख रहा है कि राहुल गांधी का रवैया “अहंकारी”,था. राहुल ने इस मामले मे माफी मांगने से भी इनकार कर दिया था. यही नहीं राहुल गांधी का “आपराधिक इतिहास” है, उनके खिलाफ ऐसे ही कई मामले लंबित हैं. पूर्णेश मोदी ने अपने हलफनामे में इन दलीलों के आधार पर गुहार लगाई गई है कि राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट कोई राहत ना दे. राहुल गांधी की एसएलपी अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी की अर्जी भारी भरकम जुर्माने के साथ ख़ारिज करने की अपील सुप्रीम कोर्ट से की है.

बड़े वर्ग के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल पूर्णेश मोदी के हलफनामे में कहा गया है कि राहुल ने “दुर्भावनापूर्ण और लापरवाही से एक बड़े वर्ग के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. हलफनामे के मुताबिक यह बयान देश के एक निर्वाचित प्रधान मंत्री के प्रति व्यक्तिगत नफरत से दिया गया था, और नफरत की सीमा इतनी अधिक थी कि याचिकाकर्ता को उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने पर मजबूर होना पडा. क्ंयोकि मेरा उपनाम संयोग से प्रधान मंत्री जैसा ही था.

भाषण के समय एक राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दल के अध्यक्ष के रूप में, राहुल गांधी से देश में राजनीतिक बयान के उच्च मानक कायम रखने की अपेक्षा थी. हलफनामे में कहा गया है कि पूरे एक वर्ग के लोगों को सिर्फ इसलिए चोर करार देने का कोई कारण नहीं है क्योंकि उनका उपनाम प्रधानमंत्री के समान है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 4 अगस्त को सुनवाई करेगा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...