10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रेन में नमाज पढ़ रहे बुजुर्ग का वीडियो वायरल, हनुमान चालीसा पढ़ते...

ट्रेन में नमाज पढ़ रहे बुजुर्ग का वीडियो वायरल, हनुमान चालीसा पढ़ते दिखे युवक

Published on

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रेन में यात्रा के दौरान एक बुजुर्ग किनारे वाली ऊपरी सीट पर नमाज पढ़ रहे हैं। साथ में ही कुछ युवक नीचे वाली सीट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चलती ट्रेन के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति किनारे की ऊपर वाली सीट पर नमाज पढ़ रहे हैं। उसके नीचे कुछ लोग बैठे हैं। वहीं 6 सीट वाली जगह पर कुछ युवक बैठे हुए हैं, जो तेज आवाज में एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा, ‘अगर इंटेंशन अच्छा है तो ठीक है लेकिन अगर इंटेंशन गलत है तो कोई फायदा नहीं, चाहें जितना मंत्र पढ़ लो’। एक अन्य ने लिखा, ‘दूसरों को धार्मिक कार्य करता देख कुछ लोगों को अपना धर्म याद आने लगता है।’ मनोज कुमार नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘क्या ये प्रार्थना है? केवल किसी की इबादत में खलल डालने के उद्देश्य से जोर-जोर से हनुमान चालीसा पढ़ा जा रहा है।’

संजीव कुमार ने लिखा, ‘हनुमान चालीसा बहुत पवित्र है, पढ़ने से मन शांत होता है और खुशी मिलती है। पर इस तरह किसी को दिखाने के लिए? मैं शत प्रतिशत कह सकता हूं कि अगर ये बुजुर्ग नमाज ना पढ़ रहे होते तो कोई हनुमान जी को याद भी ना कर रहा होता।’ एक अन्य ने लिखा कि कुछ समझ नहीं आ रहा कि हो क्या रहा है? दोनों अपना-अपना धर्म निभा रहे हैं तो अच्छा है।

बता दें कि यह वीडियो कब का और कहां का है, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर कोई इबादत कर रहा है तो उसमें खलल नहीं डालना चाहिए था। कुछ कहना यह भी है कि दोनों अपने-अपने धर्म को याद कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है?

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...