16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयOBC आरक्षण पर गठित रोहिणी आयोग ने 6 साल बाद सौंपी रिपोर्ट,...

OBC आरक्षण पर गठित रोहिणी आयोग ने 6 साल बाद सौंपी रिपोर्ट, 13 बार मिला कार्यकाल विस्तार

Published on

नई दिल्ली,

ओबीसी आरक्षण का लाभ कुछ चुनिंदा वर्गों द्वारा उठाने पर इससे जुड़ी विसंगतियों में सुधार के लिए गठित रोहिणी आयोग ने 6 साल बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. दिल्ली हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी रोहिणी की अध्यक्षता में पैनल को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के उप-वर्गीकरण की जांच करने के लिए नियुक्त किया गया था. इसे 2 अक्टूबर 2017 को अधिसूचित किया गया था. विषय की राजनीतिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इस पैनल का 13 बार विस्तार किया गया.

सामाजिक न्याय मंत्रालय के अनुसार, आयोग को ओबीसी की केंद्रीय सूची में विभिन्न प्रविष्टियों का अध्ययन करने और किसी भी दोहराव, अस्पष्टता, स्पेलिंग या ट्रांसस्क्रिप्शन जैसी त्रुटियों में सुधार की सिफारिश करने का काम सौंपा गया था. इसके अलावा ओबीसी के लिए आरक्षण के लाभों के असमान वितरण की सीमा की जांच करना और ओबीसी के उप-वर्गीकरण के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तंत्र, मानदंड और पैरामीटर आयोग को काम करना था. उप-वर्गीकरण के पीछे का आइडिया हर ब्लॉक के लिए आरक्षण प्रतिशत को सीमित करके ओबीसी वर्ग की कमजोर जातियों मजबूत समुदायों के बराबर लाना है.

ओबीसी वोट क्यों मायने रखते हैं?
कई लोगों का मानना है कि रिपोर्ट को बेहतर बनाने के लिए पैनल को लगातार विस्तार दिया गया क्योंकि इसकी टिप्पणियों से बीजेपी के ओबीसी वोट शेयर में गड़बड़ी हो सकती है. यह वोट शेयर लोकसभा में बीजेपी के पूर्ण बहुमत का आधार है. पीएम मोदी के चेहरे के दम पर बीजेपी कई राज्यों में ओबीसी वोटों पर कब्जा कर रही है, जो खुद भी इसी समुदाय से आते हैं. अनुमान के मुताबिक, भारत की 54 प्रतिशत आबादी ओबीसी जातियों के अंतर्गत आती है और कोई भी पार्टी सबसे बड़े वोटिंग ब्लॉक को छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकती.

हालांकि, आलोचक वर्तमान ओबीसी आरक्षण व्यवस्था कहते हैं कि ओबीसी में शक्तिशाली जातियां अवसरों का सबसे ज्यादा फायदा उठा रही हैं, जबकि कमजोर समुदाय इससे वंचित रह जा रहे हैं. बीजेपी जातीय जनगणना का विरोध कर रही है क्योंकि उसे लगता है कि यह जनगणना ओबीसी समाज में बनाई गई पार्टी की पैठ पर असर डाल सकता है.

2024 के लिए बीजेपी का दृष्टिकोण
बीजेपी के एक ओबीसी सांसद ने बताया कि पार्टी ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ के लिए प्रतिबद्ध है. पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि सभी समुदायों तक सामाजिक न्याय पहुंचे. उन्होंने कहा कि पार्टी इस विषय की संवेदनशीलता को समझती है, इसलिए वह देखेगी कि कोई भी समुदाय इससे नाराज न हो.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...