भोपाल
गोविंदपुरा के डी-सेक्टर सुभाष मार्केट सिक्योरिटी लाइन में बुधवार को बरसों पुराना हरा भरा पेड़ काटा गया। जहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को हरा भरा बनाने की बात करते हैं और दूसरी तरफ सुभाष मार्केट गोविंदपुरा सिक्योरिटी लाइन में बरसों पुराना हरा भरा पेड़ बेदर्दी से काट दिया गया। प्रशासन जांच कराएं तब ही इसकी हकीकत पता चल पाएगी।
बीएमएस में श्रद्धांजलि सभा
भोपाल। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय में मदन दास देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मदन दास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक थे 81 वर्ष की उम्र में 24 जुलाई बेंगलुरु में देहावसान हुआ ,इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय उपाध्यक्ष केपी सिंह मदन दास के जीवन के बारे में सब को अवगत कराया गया।
