10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयगीता कॉलोनी में लिव इन पार्टनर की हत्या, स्यूसाइड नोट लिखकर फरार...

गीता कॉलोनी में लिव इन पार्टनर की हत्या, स्यूसाइड नोट लिखकर फरार हुआ आरोपी

Published on

नई दिल्ली

शाहदरा के गीता कॉलोनी इलाके में एक महिला की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में हत्या का आरोप लिव इन पार्टनर पर है। पुलिस को आरोपी का ही एक स्यूसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने परेशान होकर महिला का मर्डर करने की बात कबूली है और अब खुद भी जान देने की बात लिखी है। डीसीपी (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि मृतक महिला की पहचान पूजा (43) के तौर पर हुई है। गीता कॉलोनी थाने में मर्डर का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी दीपक (37) की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गीता कॉलोनी थाने में मंगलवार शाम करीब 7:23 बजे एक शख्स ने कॉल कर बताया कि बहन को उसके लिविंग पार्टनर ने जख्मी कर दिया है। पुलिस को शास्त्री नगर के न्यू लाहौर स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर एक महिला खून से लथपथ हालत में मिली। जांच में पता चला कि पूजा इस मकान में दीपक नाम के युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। दीपक ऑटो चलाता है। मृतका अपने पहले पति से हुए 15 साल के बेटे और दीपक के साथ यहां किराए पर रहती थी।

पुलिस ने नाबालिग बेटे की काउंसिलिंग की तो उसने बताया कि दीपक ने दोपहर को क्लास के लिए भेज दिया था। शाम को लौटने पर घर पर ताला लटका मिला। कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ तो लॉक तोड़ दिया। भीतर मां मृत हालत में पड़ी थी। आरोपी दीपक दो महीने पहले मनमुटाव होने पर अलग रहने लगा था। वो मंगलवार को महिला के घर आया। महिला की बुरी तरह पिटाई की गई है, जिससे उनका पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था। किसी भारी चीज से सिर पर हमला करने की बात सामने आई है।

पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी दीपक की एक बहन नजफगढ़ इलाके में रहती है। आरोपी का स्यूसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने महिला से परेशान होकर हत्या करने और अब खुद भी अपनी जान देने की बात लिखी है। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल रहा है। एक जगह उसकी लोकेशन मिली भी, लेकिन को वहां ट्रेस नहीं हो पाया है। इसलिए जब तक आरोपी का पता नहीं चल जाता, तब तक कुछ भी कहना ठीक नहीं है। पुलिस कई टीमें आरोपी की खोज में लगी हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...