10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयPDP-NC सरकार बनाने के लिए आ गए थे साथ पर गवर्नर ने...

PDP-NC सरकार बनाने के लिए आ गए थे साथ पर गवर्नर ने भंग कर दी असेंबली- सिब्बल बोले- 370 हटाने पर आमादा था केंद्र

Published on

नई दिल्ली

आर्टिकल 370 पर सुप्रीम सुनवाई के दौरान केंद्र पर निशाना साधते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि गवर्नर के जरिये मोदी सरकार हर हाल में आर्टिकल 370 को हटाना चाहती थी। यही वजह रही कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर असेंबली को भंग कर दिया। जबकि वो ऐसा नहीं कर सकते थे। कानूनन असेंबली को भंग करने का फैसला गवर्नर केवल कैबिनेट की सलाह पर ही ले सकते हैं। इमरजेंसी होने पर वो खुद से ऐसा फैसला सकते हैं। लेकिन वहां ऐसा नहीं था।

पीडीपी की सर्वेसर्वा महबूबा मुफ्ती ने गवर्नर को फैक्स के जरिये चिट्ठी भेजी थी। इसमें लिखा था कि नेशनल कांफ्रेंस के साथ उनकी बात हो गई है और वो दोनों मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। लेकिन गवर्नर ने खेल कर डाला। वो बोले कि महबूबा ने फैक्स कश्मीर में किया था जबकि वो जम्मू में थे। इस वजह से वो आगे बढ़े और असेंबली भंग कर डाली। सिब्बल का सवाल था कि क्या गवर्नर एक दिन इंतजार नहीं कर सकते थे।

केंद्र जबरन हटाना चाहती थी 370, तभी भंग कराई गई असेंबली- सिब्बल
आर्टिकल 370 को जम्मू कश्मीर से हटाने के मामले की सुनवाई सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली संवैधानिक बेंच कर रही है। इसमें सीजेआई समेत पांच जज शामिल हैं। सिब्बल का कहना था कि केंद्र सरकार ने गवर्नर के जरिये 370 को हटाने का रास्ता बना दिया था। अगर असेंबली अस्तित्व में रहती तो केंद्र 370 को नहीं हटा सकता था। इसी वजह से 2018 में ही जम्मू कश्मीर की असेंबली को भंग कर दिया गया।

सीजेआई का उनसे सवाल था कि क्या गवर्नर ने कैबिनेट की सलाह के बगैर ऐसा किया? सिब्बल का कहना था कि केंद्र और गवर्नर हर हाल में 370 को हटाना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने संविधान के प्रतिकूल जाकर काम किया। उसके बाद सिब्बल ने संवैधानिक बेंच से कहा कि अब वो सुप्रीम कोर्ट को उस आदेश से रूबरू कराना चाहेंगे जो संसद में सुबह 11 बजे मोदी सरकार ने पास किया। इसके जरिये ही आर्टिकल 370 को हटाया गया था। सीजेआई ने उनको रोकते हुए कहा कि अब मामले की सुनवाई मंगलवार को करेंगे। सिब्बल ने मुस्कुराते हुए कहा- फिर से सुबह 11 बजे के आर्डर पर सुबह 11 बजे सुनवाई होगी। उनकी बात पर सीजेआई समेत पांच जज मुस्कुराए बगैर नहीं रह सके।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...