भोपाल
हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन संबंध भारतीय मजदूर संघ की बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। संघ ने आदर्श कैंटीन बनाने, कस्तूरबा अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने, टाउनशिप की अव्यवस्थाओं, भेल शिक्षा मंडल में सुधार, कारखाने के ब्लॉकों में पेडिंग मुद्दों को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। संघ के अध्यक्ष विजय कठैत ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही शीर्ष प्रबंधन से इन मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
