भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) महारत्न कंपनी में अगस्त माह में दो डायरेक्टर चार कार्यपालक निदेशक भेल को अलविदा कहेंगे। इसी के साथ कुछ महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी भी रिटायर होंगे। बीएचईएल कंपनी से जुड़े इन अफसरों के रिटायरमेंट के बाद बोर्ड आफ डायरेक्टर में इनक संख्या ना के बराबर होगी। जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्रियल सिस्टम एंड प्रोडक्ट की डायरेक्टर श्रीमती रेणु गेरा और डायरेक्टर पॉवर उपिन्द्र्र सिंह मठारू इस माह रिटायर होंगे। हालांकि उनकी जगह बैंगलोर की ईडी बाणी वर्मा और एनटीपीसी के श्री गुप्ता का चयन हो चुका है। इसी तरह भेल के कार्यपालक निदेशक सुशील कुमार बवेजा, टीएस वरदराजन, जी मूर्ति, शकील कुमार मनोचा भी रिटायर होंगे। वहीं महाप्रबंधक मोति सिंह रावत, डी श्रीनिवास राव, मगेंद्र वर्मन, एस भुजंग राव भी भेल की सेवाओं को अलविदा कहेंगे।
