24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़नैसर्गिक सौंदर्य के साथ दुर्गम प्राकृतिक वादियों सहस्त्रधारा में यूथ होस्टल भेल...

नैसर्गिक सौंदर्य के साथ दुर्गम प्राकृतिक वादियों सहस्त्रधारा में यूथ होस्टल भेल इकाई ने किया ट्रेकिंग

Published on

भोपाल

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के गोल्डन जुबली वर्ष मे बीएचईएल इकाई ने सदस्यों के लिए एक दिवसीय भोपाल से चिड़ी-खो नरसिंहगढ़ में 10 किमी की मानसून ट्रैकिंग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह ट्रेकिंग कोटरा से सहस्त्रधारा वॉटर फॉल एवं काली मंदिर तक किया गया। ये रोमांचकारी एवं अद्भुत नैसर्गिक सौंदर्य भ्रमण के ट्रेकिंग के नेतृत्व दीपेंद्र अग्रवाल, बी आर नायडू एवं सतेन्द्र कुमार द्वारा किया है।

इस अतिआनंद के साथ सफलतापूर्वक संपन्न ट्रेकिंग कार्यक्रम में 90 ट्रेकर्स ने भाग लिया जिसमें मातृशक्ति एवं युवा ट्रेकर्स ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। टीम लीडर सतेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी ट्रेकर्स इस 10 किलोमीटर के ट्रेक में नैसर्गिक सौंदर्य के साथ साहसिक गतिविधियों में बहुत ही उत्साह एवं रोमांचित होकर भाग लिया। पर्वत श्रृंखलाओं की चढ़ाई के साथ, कंदराओं, गुफाओं एवं सहस्त्रधारा एवं जल कुंडों का खूब लुफ्त उठाया। ट्रेकिंग पूर्ण करने के बाद स्नान कर कोटरा माता मंदिर, माँ काली से दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

ट्रेकिंग कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से दीपेन्द्र अग्रवाल , बी आर नायडू, शैलेश अग्रवाल, सतेन्द्र कुमार, रमेश कुराडिया, मनोज राय, आर के आर्या, रामनंदन सिंह, अनिल कुमार, यू पी शर्मा, हरिओम, प्रशांत महतो, विरेन्द्र श्रीवास, शैलेन्द्र ठाकुर, जेपी गुप्ता, भास्कर, संतोष पल, मनोज यादव, हंसराज कटारे, हरिशंकर, शमशुल, भवानी, जितेश, अश्वनी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...