24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र की अमृतपुरी गृहनिर्माण समिति का मामला पहुंचा ईओडब्ल्यू

भेल क्षेत्र की अमृतपुरी गृहनिर्माण समिति का मामला पहुंचा ईओडब्ल्यू

Published on

– मामला संस्था में फर्जी सदस्यों को शामिल करना

भोपाल

भेल क्षेत्र की अमृतपुरी गृह निर्माण समिति के विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। संस्था के मुखिया की मनमानी के चलते संचालक मंडल भी परेशान है। कई लोगों को संस्था ने नए सदस्य के रूप में शामिल किए जाना किसी के गले नहीं उतर रहा है। वहीं इस मामले में संचालक मंडल की सहमति भी नहीं ली जा रही है। जिन्हें चुनाव अधिकारी बनाया है वे ही संस्था के मुखिया के कहने पर फर्जी नाम जोडऩे का काम सुचारू रूप से कर रहे है।

ऐसे मेंं संस्था के 6 संचालक मंडल के सदस्य अरूण कुमार वर्मा, पी वासुदेवन, राजेश तायड़े, सुरेंद्र अहिरवार, मो असद और मुक्ता असीजा ने एकराय होकर इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में की है। साथ ही सहकारिता विभाग से जुड़े तमाम अधिकारियों को सूचना भी दी है। इसके बाद भी संस्था मनमानी चल रही है। संचालक मंडल के सदस्यों ने ईओडब्ल्यू को लिखी शिकायत में कहा है कि 496 सदस्य मौजूद है लेकिन जो सदस्यता सूची प्रकाशित की गई है वह फर्जी और कूटरचित है। मूल सदस्यता सूची सहकारिता विभाग के पास है ।

150 फर्जी सदस्य होने की आशंका व्यक्त की है और 20 साल पुराने 100 सदस्यों को हटा दिया गया है। शिकायत में कहा है कि नियमों को दरकिनार कर यह सदस्यों के पास भूखंड और भवन पहले से ही है उन्हें संस्था में शामिल कर लिया है जबकि संस्था के पास एक भी भूखंड नहीं है। संचालक मंडल की कोई बैठक ही नहीं हुई। 6 संचालक मंडल के सदस्यों ने और भी कई आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

इनका कहना है-
मैंने समिति के अध्यक्ष द्वारा जो सूची दी थी उसी के अनुसार नए सदस्य बनाए। इसकी शिकायत मुझे भी समिति के संचालक मंडल ने की थी। इसकी भी जांच की जाएगी।
अलका तिग्गा, सहकारी निरीक्षक, सहकारिता विभाग

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...