24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़विधायक श्रीमती गौर ने कहा- गोंविदपुरा क्षेत्र की सड़कें केंद्र सरकार के...

विधायक श्रीमती गौर ने कहा- गोंविदपुरा क्षेत्र की सड़कें केंद्र सरकार के वार्षिक प्लान में शामिल

Published on

भोपाल

गोंविदपुरा विधान सभा क्षेत्र की सड़कों को सड़क परिवहन मंत्रालय ने अपने वार्षिक प्लान 2023-24 में शामिल कर लिया है। यह बात विधायक श्रीमती कृ ष्णा गौर ने कही। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में भेंट के बाद इसके लिए स्वीकृति प्रदान की। उनका कहना है कि गोविंदपुरा में नित नई कालोनियां विकसित हो रही है। क्षेत्र की अयोध्या बायपास रोड, आनंद नगर, रत्नागिरी आईटीआई से चेतक ब्रिज एवं चेतक ब्रिज से मिसरोद तक के जाने वाले मार्गों पर लागातार यातायात का दबाव बढ़ता जा रहा है।

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गौर ने एन 46 के मिसिंग लिंक पर एलीवेटेड कराडोर फ्लाई ओव्हर, रत्नागिरी चौराहे से आई.टी.आई तक एवं वहाँ से चेतक ब्रिज तथा होशंगाबाद रोड जैसे मार्गो का चौडीकरण एवं एलीवेटेड कारीडोर की मांग केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दो बार भेंट कर इस समस्या से अवगत कराया था। साथ ही प्रदेश स्तर पर श्रीमती गौर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वस्तु स्थिति बराबर अगवत कराती रही है।

भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ सतत् संवाद के चलते भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने अपने वार्षिक प्लान 2023-24 में क्षेत्र के इन मार्गों की व्यवहारिता अध्ययन एवं विस्तृत कार्ययोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर) के लिए स्वीकृत दीे है। यह कार्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आनंद नगर पर एलीवेटड कारीडोर निर्माण के स्वीकृति की प्रक्रिया अन्तिम चरण में है। इसी तरह आयोध्या बायपास मार्ग को 8 लेन किये जाने की स्वीकृति भी अपेक्षित है।

यह सड़कें बनेंगी
-रत्नागिरी अयोध्या बायपास जंक्शन से चेतक ब्रिज: 6.20 कि.मी
-चेतक ब्रिज जंक्शन से सीआरआरआई अमराई: 2.50 कि.मी
-सीआरआरआई अमराई से मिसरोद: 6.70 किमी

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...