भोपाल
अर्श वुमेन एंड एनवायरनमेंट वेल्फेयर एसोसिएशन एवं मानव संरक्षण ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा धर्म स्वच्छता जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान रखी जाने वाली स्वच्छता के बारे में टीम द्वारा बताया गया साथ ही टीम अर्श और मानव संरक्षण ट्रस्ट की लीगल टीम के द्वारा महिलाओं को संविधान से प्राप्त अधिकारों से भी अवगत करवाया गया एवं उनकी निजी समस्याओं पर विधिक सलाह भी महिलाओं को प्रदान की गयी। कार्यशाला में मानव संरक्षण ट्रस्ट से विनीता तोमर, मिथलेश तोमर, टीम अर्श की निदेशक महिमा द्विवेदी सदस्य प्रीति पाटिल, प्रतिभा द्विवेदी, भूमिका चौहान, विभा दुर्वे, सुनीति जैन आदि एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता मीना अहिरवार, कार्यक्रम में उपस्थित थी।
