24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा में आक्रोश दिवस के रूप में मनाया विश्व आदिवासी दिवस

गोविंदपुरा में आक्रोश दिवस के रूप में मनाया विश्व आदिवासी दिवस

Published on

– भेल क्षेत्र में आदिवासी वर्ग ने निकाली वाहन रैली

भोपाल

बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस के दिन को आदिवासी कर्मचारी सांस्कृतिक साहित्य विकास कल्याण समिति ने आक्रोश दिवस के रूप में मनाकर आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। देश और प्रदेश भर में आदिवासियों और महिलाओं पर जो अन्याय अत्याचार हो रहा चाहे वह मणिपुर हो या मध्यप्रदेश चाहे राजस्थान हो या झारखंड और पूरे देश में अन्याय अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

समिति के द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई जिसमेें आदिवासी समाज के हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। रैली हो संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार गोंड ने कहा की आज पूरे देश में आदिवासी दिवस पर आक्रोश दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और देश में हो रहे अन्याय अत्याचार के खिलाफ आदिवासी समाज अपनी आवाज बुलन्द कर सरकार से मांग की है की विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को राष्टीय छुट्टी घोषित किया जाएं एवं महिला सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

रैली में समिति के पदाधिकारी संरक्षक एन आर भुआर्य, आर एस काकोडिया, बीआर भगत, समिति के उपाध्यक्ष राज भान मरकाम ,सचिव विशाल सिंह मरावी , सुरेश भगत, कोषाधक्ष एफएस बडोले, राजेश मिंज, मीडिया प्रभारी नीरज ठाकुर एवं सदस्य फूली परस्ते, बंसीधर लकरा, दान सिंह परस्ते, सुमेरा परस्ते, राजन मंडावी, भगवान खुसरो, सुभाष चौहान, नटवर डावर, तुलसी बारला, हीरा लाल सोलंकी आदि उपस्थित थे।

Latest articles

पुलिस ने कमला नगर इलाके से दो शराब तस्करों से बरामद की एक लाख रुपए की अंग्रेजी शराब

भोपाल। अवैध शराब के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत कमला नगर...

खजूरी इलाके में अवैध रूप से चल रहे शराब के आहते को पुलिस ने किया सील

भोपाल। राजधानी के खजूरी थाना इलाके में एक शराब की दुकान के पास अवैध...

दोस्त के साथ घूमने आई बैरागढ़ की युवती ने बड़े तालाब में लगाई छलांग, गोताखोरों ने सुरक्षित निकाला

भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

टीटी नगर में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के सूने घर का ताला तोड़कर 2 लाख के माल पर चोरों ने किया हाथ साफ

भोपाल। राजधानी में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए अलग-अलग इलाकों...

More like this

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...