5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार करने वाले जज...

राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार करने वाले जज को गुजरात से पटना भेजा गया

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को एक बड़ा फेरबदल करते हुए 23 उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की। इनमें पंजाब और हरियाणा, इलाहाबाद, गुजरात और तेलंगाना के उच्च न्यायालयों से चार-चार न्यायाधीश शामिल हैं। इन तबादलों में गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हेमंत एम प्रच्छक का भी नाम शामिल है। न्यायमूर्ति हेमंत एम प्रच्छक वही न्यायाधीश हैं, जिन्होंने मोदी सर नेम मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इस केस में राहुल गांधी ने न्यायालय से सजा पर रोक लगाने की अपील की थी। न्यायमूर्ति हेमंत एम प्रच्छक को गुजरात उच्च न्यायालय से पटना उच्च न्यायालय भेजा गया है।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने लिया फैसला
भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से न्यायमूर्ति अरविंद सिंह सांगवान को इलाहाबाद, न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन को गुजरात, न्यायमूर्ति राज मोहन सिंह को मध्य प्रदेश और न्यायमूर्ति अरुण मोंगा को राजस्थान भेजने की सिफारिश की।

न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह को मद्रास उच्च न्यायालय भेजा गया
इलाहाबाद उच्च न्यायालय से न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह को मद्रास उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया को झारखंड, न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी को कलकत्ता और न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार-IV को मध्य प्रदेश तबादला करने की सिफारिश की गई है। गुजरात हाई कोर्ट से जस्टिस अल्पेश वाई कोग्जे को इलाहाबाद भेजने की सिफारिश की गई है. जस्टिस कुमारी गीता गोपी मद्रास, जस्टिस हेमंत एम प्रच्छक पटना और जस्टिस समीर जे दवे राजस्थान जाएंगे।

तेलंगाना उच्च न्यायालय से न्यायमूर्ति जी अनुपमा चक्रवर्ती, न्यायमूर्ति मुन्नूरी लक्ष्मण, न्यायमूर्ति एम सुधीर कुमार और न्यायमूर्ति सी सुमलता को क्रमशः पटना, राजस्थान, मद्रास और कर्नाटक उच्च न्यायालय तबादला करने की सिफारिश की गई है। कॉलेजियम में जस्टिस एसके कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत भी शामिल थे। कॉलेजियम ने 3 अगस्त को बैठक कर जस्टिस एम सुधीर कुमार को कलकत्ता और जस्टिस सुमलता को गुजरात तबादला करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उनकी सिफारिशों पर विचार करने के बाद उन्हें क्रमशः मद्रास और कर्नाटक में भेजने का फैसला लिया गया।कॉलेजियम ने जस्टिस शेखर बी सराफ, लपिता बनर्जी और बिबेक चौधरी को कलकत्ता उच्च न्यायालय से क्रमशः इलाहाबाद, पंजाब और हरियाणा और पटना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की भी सिफारिश की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...