15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयभारी बारिश के लिए रहें तैयार! यूपी सहित इन राज्यों के लिए...

भारी बारिश के लिए रहें तैयार! यूपी सहित इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि, जिन राज्यों में बारिश नहीं हो रही उसके लिए भी मौसम विभाग ने जानकारी साझा की है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक हफ्ते में मानसून की स्थिति में सुधार होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 11-14, उत्तराखंड में 11-15, हिमाचल प्रदेश में 11-13, पंजाब और हरियाणा में 11-13 अगस्त को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11-13 अगस्त तक और जम्मू में 11 अगस्त यानी आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर-पश्चिम के अन्य राज्यों में अगले एक हफ्ते तक बारिश होने की कम संभावना जताई गई है।

वहीं पूर्व भारत की बात करें तो बिहार, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम 11-13 अगस्त, गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 और 13 अगस्त, झारखंड में 12 और 13 अगस्त को तेज बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

नॉर्थईस्ट इंडिया की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 11-15 अगस्त के मध्य भारी बारिश हो सकती है। नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में 11, 12 और 15 अगस्त को मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 11 अगस्त को भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने जारी किया बयान
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अगले तीन दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। जिसको देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। आप सभी प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा से बचें।’ धामी ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ से 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा है। साथ ही वो स्वयं संबंधित अधिकारियों से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Latest articles

ऐबू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर लगातार 10वें वर्ष विशेष कार्यक्रम

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को ऑल इंडिया बीएचईएल...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...