11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयबृजभूषण सिंह को बड़ा झटका, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा- मुकदमा...

बृजभूषण सिंह को बड़ा झटका, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा- मुकदमा चलाने के लिए हमारे पास पर्याप्त सबूत

Published on

नई दिल्ली

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली पुलिस ने जोर का झटका दिया है। पुलिस ने एक अदालत में बताया कि महिला पहलवानों के साथ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में बृजभूषण शरण सिंह पर मुकदमा चलाने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।दिल्ली पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल को बताया कि बृजभूषण शरण सिंह और निलंबित WFI सहायक सचिव विनोद तोमर के खिलाफ ‘प्रथम दृष्टया’ मामला बनता है।

पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहे सरकारी वकील अतुल श्रीवास्तव ने अदालत को बताया, “आरोपी व्यक्तियों पर उन अपराधों के लिए आरोप लगाया जाना चाहिए जिनके लिए उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। बृजभूषण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 354-ए (यौन उत्पीड़न) और 354-डी (पीछा करना) सहित आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।”

अदालत अब इस मामले की सुनवाई 19 अगस्त को करेगी। मेट्रोपोलिटन अदालत ने 20 जुलाई को बृजभूषण सिंह और विनोद तोमर को कुछ शर्तों के साथ 25,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी गई थी। इन शर्तों में अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ना और गवाहों को कोई प्रलोभन नहीं देना शामिल था।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, “अतुल श्रीवास्तव ने दलीलें शुरू करते हुए कहा कि बचाव पक्ष के वकील द्वारा दी गई दलीलें सराहनीय नहीं हैं। सबसे पहले सीआरपीसी की धारा 188 के संदर्भ में बचाव पक्ष द्वारा की गई दलीलों के आधार पर यह प्रस्तुत किया गया है कि धारा 188 की सीमाएं तब लागू होती हैं जब अपराध पूरी तरह से भारत के बाहर किया जाता है, अन्यथा नहीं।”

बृजभूषण सिंह पर आईपीसी की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), 354A (यौन टिप्पणी करना), 354D (पीछा करना) के तहत अपराध के लिए दिल्ली पुलिस की 1,000 पन्नों से अधिक की चार्जशीट अदालत में पेश की गई थी। वहीं सहायक सचिव विनोद तोमर पर आईपीसी की धारा 109, 354, 354A, 506 के तहत अपराध का आरोप लगाया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...