14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'PM केयर फंड, राफेल डील, नोटबंदी... भ्रष्टाचार से घिरे मसलों पर नहीं...

‘PM केयर फंड, राफेल डील, नोटबंदी… भ्रष्टाचार से घिरे मसलों पर नहीं बोलते मोदी,’ ममता बनर्जी का हमला

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और पीएम केयर फंड, राफेल डील, नोटबंदी जैसे मुद्दों से घिरे होने का दावा किया है. ममता ने कहा, पीएम इन भ्रष्टाचार के मुद्दों पर नहीं बोल सकते हैं. ममता ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार हिंसा प्रभावित मणिपुर में अत्याचार में शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

ममता बनर्जी ने कहा, जो वो बोल रहे हैं, बिना सबूत के बात कर रहे हैं. वो चाहते हैं कि गरीब लोग मरें. आम लोगों को परेशानी उठानी पड़े. सिर्फ बीजेपी ही डफर है. आप अपनी विचारधारा लोगों तक नहीं पहुंचा सकते. वे अपनी विचारधारा भूल गए हैं. आप भ्रष्टाचार का मुद्दा नहीं उठा सकते. आप बहुत सारे मुद्दों से घिरे हुए हैं. जैसे पीएम केयर फंड, राफेल मुद्दा, रक्षा बिक्री से जुड़ा मुद्दा, निजी क्षेत्र को बेचने का मसला और डिमोनिटाइजेशन. आप हर समय लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते.

‘महिलाओं पर अत्याचार हो रहा…’
ममता ने बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह से जुड़ा मसला भी उठाया. उन्होंने कहा, पहले अपना चेहरा देखो. आप अपने लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते. जो भ्रष्ट हैं. जो चरित्र हनन मामले में फंसे हैं और पहलवानों पर अत्याचार में पूरी तरह शामिल हैं. मणिपुर पर महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है. आपके लोगों ने बंगाल में 16-17 लोगों को मार डाला. इसलिए सबसे पहले ठीक से व्यवहार करें.

‘बीजेपी को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया है’
इससे पहले ममता ने बुधवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला था. उन्होंने कहा था, NDA को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. यह भारत छोड़ो की 81वीं वर्षगांठ है और विपक्षी गुट I.N.D.I.A ने बीजेपी को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया है. ममता ने कहा, गांधी जी, नेताजी, मातंगिनी, मौलाना अबुल कलाम आजाद, बाबा साहेब अंबेडकर और बिरशा जैसे प्रमुख स्वतंत्रता नेताओं ने भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. बंगाल में सिर्फ गरीबों को कष्ट देने के लिए आज केंद्र की सत्ता में मौजूद सरकार ने आवंटित धन रोक दिया है.

Latest articles

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

एलपीजी संकट के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई: 36 सिलेंडर जब्त, अवैध रीफिलिंग और घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा

भोपाल राजधानी में एलपीजी संकट के बीच खाद्य विभाग ने शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई करते...

मध्य प्रदेश में मौसम का तांडव: 14 जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी से फसलों को भारी नुकसान, जनजीवन प्रभावित

भोपाल मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की सक्रियता के चलते मौसम ने...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...