18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए... रॉबर्ट वाड्रा ने दिए बड़े...

प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए… रॉबर्ट वाड्रा ने दिए बड़े संकेत

Published on

नई दिल्ली

बिजनसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि संसद में होने के लिए उनके पास सारी योग्यताएं हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कांग्रेस पार्टी यह स्वीकार करे। उम्मीद है कि कांग्रेस को यह एहसास होगा और उनके लिए योजना बनाएगी। राहुल गांधी की बहन प्रियंका के चुनाव लड़ने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं लेकिन अब वाड्रा ने बड़ा इशारा किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को संसद में होना चाहिए। वह अच्छा काम करेंगी।

इससे पहले मार्च 2022 में रॉबर्ट ने कहा था कि वह मुरादाबाद से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वाड्रा ने तब कहा था, ‘हर कोई उम्मीद कर रहा है कि मैं मुरादाबाद या यूपी के किसी दूसरे शहर से चुनकर संसद जाऊं। लोगों की जिस तरह की अपेक्षाएं हैं, उसे देखते हुए मैं समझूंगा कि क्या मैं 2024 का आम चुनाव लड़ सकता हूं या नहीं। रोज मैं लोगों की सेवा में हूं।’

उन्होंने कहा था कि जब प्रियंका घर आती हैं तो हम राजनीति की बातें करते हैं। उस समय उनसे पूछा गया था कि क्या वह अपनी पत्नी प्रियंका गांधी को यूपी सीएम के तौर पर देखते हैं तो वाड्रा ने कहा था कि राहुल और प्रियंका पोस्ट के बारे में कभी नहीं सोचते हैं। वे लोगों के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। बाकी, यह प्रियंका का फैसला होगा कि वह यूपी में रहना चाहती हैं या नेशनल स्टेज पर जाएंगी क्योंकि वह एक राष्ट्रीय नेता हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...