13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी के मुकाबले बढ़ रही है राहुल गांधी की लोकप्रियता! इस...

पीएम मोदी के मुकाबले बढ़ रही है राहुल गांधी की लोकप्रियता! इस दावे की हो रही है चर्चा

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव करीब है, इसकी आहट बीते कुछ दिनों में संसद के भीतर और बाहर से सुनाई दी है। जहां एक तरफ लोकसभा में सांसदी बहाल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा की मौजूदा सरकार पर तीखे हमले किए वहीं जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 घंटे 13 मिनट के भाषण से अपनी मंशा ज़ाहिर कर दी है।

भारतीय राजनीति में दोनों ही काफी अहम राजनेता हैं। दोनों के भाषण भी काफी चर्चा में रहे हैं। अब सवाल 2024 के चुनाव से पहले दोनों की लोकप्रियता से जुड़ा है कि किसे आम जनता ज़्यादा सुनना पसंद कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने X पर एक डेटा साझा कर यह दावा किया है कि लोकप्रियता के मामले में राहुल गांधी पीएम मोदी को पछाड़ रहे हैं। पहले हम यह जान लेते हैं कि कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या दावा किया है।

सुप्रिया श्रीनेत का दावा?
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ट्वीट कर दावा किया है कि लोकसभा में राहुल गांधी और पीएम मोदी के भाषणों में आम जनता ने राहुल गांधी को ज़्यादा सुना है। सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा,”एक बात साफ़ है लोग PM मोदी के जुमलों से ऊब चुके हैं, वो मोहब्बत की बात कर रहे जननायक को सुन रहे हैं।” सुप्रिया श्रीनेत ने संसद टीवी की व्यूवरशिप का डेटा साझा किया और बताया कि राहुल गांधी को 3.5 लाख लोगों ने सुना है जबकि पीएम मोदी को 2.3 लाख लोगों ने सुना है।

इंडियन नेशनल कांग्रेस के YouTube पर राहुल गांधी के भाषण को सुनने वालों की संख्या 26 लाख है जबकि भाजपा के YouTube पर पीएम मोदी को सुनने वालों की संख्या 6.5 लाख है। कांग्रेस के फेसबुक पर राहुल गांधी को 73 लाख लोगों ने देखा सुना है वहीं पीएम मोदी को सिर्फ 11 हज़ार लोगों ने सुना है। कांग्रेस के Twitter अकाउंट पर राहुल गांधी को 23 हजार लोगों ने सुना है जबकि भाजपा के अकाउंट पर पीएम मोदी को 22 हजार लोगों ने सुना है।

भाजपा ने किया पलटवार
सोशल मीडिया पर कांग्रेस की बढ़त को लेकर ऐसे दावे सुप्रिया श्रीनेत पहले भी कर चुकी हैं। उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए भाजपा ने भी एक डेटा साझा किया है। दावा किया कि पीएम मोदी के अकाउंट्स पर पिछले एक महीने में लगभग 79.9 लाख एंगेजमेंट हुए हैं और राहुल गांधी के ट्विटर पर एक महीने के अंदर 23.43 लाख एंगेजमेंट हुए हैं। पिछले तीन महीने में पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट पर 2.77 करोड़, तो राहुल गांधी के ट्विटर पर 58.23 लाख एंगेजमेंट ही हुए।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...