16.2 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिनई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

Published on

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे सुधारों, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही युवाओं को बदलते समय के अनुरूप कौशल  धारित शिक्षा देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय भाषाओं के शिक्षण को भी बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन सरकार ‘शिक्षित प्रदेश-उन्नत प्रदेश’ के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि युवाओं को बेहतर शिक्षा, कौशल और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इस दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया।

Read Also :- शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला — संतोष गुप्ता — बीएचईएल में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर

Latest articles

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...

मंडीदीप से लापता युवक का भोपाल बायपास पर मिला शव; 6 दिन बाद कटारा हिल्स क्षेत्र में हुई शिनाख्त

भोपाल। औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप के सतलापुर से पिछले रविवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...