18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालशिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला — संतोष...

शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला — संतोष गुप्ता — बीएचईएल में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर

Published on

बीएचईएल हरिद्वार द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत, ज्वालापुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज, में छात्राओं हेतु, एक निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन किया गया । बीएचईएल चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर का शुभारम्भ, महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  संतोष कुमार गुप्ता एवं प्रमुख (चिकित्सा सेवाएँ) डॉ. शारदा स्वरुप ने किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का यह शिविर बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास की आधारशिला है। श्री गुप्ता ने बताया कि बीएचईएल, शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है और समाज के हित में लगातार कार्य कर रहा है।

सम्बोधन के इस क्रम में डॉ. शारदा स्वरूप ने छात्राओं को संतुलित आहार और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छा पोषण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में लगभग 300 छात्राओं को निःशुल्क पोषण सामग्री का वितरण किया गया । इस सराहनीय प्रयास हेतु विद्यालय की ओर से बीएचईएल का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की गई । इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सीएसआर) पार्थ सारथी गौड़ा, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा एवं शिक्षकगण, बीएचईएल चिकित्सक तथा पैरा मेडिकल स्टाफ के सदस्य, यूनियन प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहे ।

Read Also :- गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...