18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयस्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर प्रदर्शन कर सकते हैं...

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर प्रदर्शन कर सकते हैं कुकी और मैतेई समूह, खुफिया एजेंसियों को आशंका

Published on

नई दिल्ली

देश इस साल अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस बीच केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कुकी या मैतेई समूहों द्वारा विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। साथ ही एजेंसीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन और तिरंगा फहराने के दौरान कुछ सरकार विरोधी तत्वों द्वारा झंडे/तख्तियां दिखाने और नारे लगाने की संभावना भी जताई है।

इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के मुताबिक, हाल ही में दिल्ली में खुफिया एजेंसियों द्वारा विशेष सुरक्षा समूह (SPG), CISF, दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के साथ स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा तैयारियों को साझा करने के लिए आयोजित एक बैठक में संभावित खतरों पर चर्चा की गई।

अधिकारी बोले देश की इमेज पर पड़ेगा बुरा असर
एक अधिकारी ने कहा, बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि इस साल स्वतंत्रता दिवस सितंबर में दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन से एक महीने से भी कम समय पहले पड़ रहा है, ऐसे में समारोह से पहले या उसके दौरान किसी भी प्रतिकूल घटना का देश की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...