18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयलाल किले पर 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, स्वतंत्रता दिवस पर पुख्ता सुरक्षा

लाल किले पर 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, स्वतंत्रता दिवस पर पुख्ता सुरक्षा

Published on

नई दिल्ली,

15 अगस्त को देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे. लिहाजा लालकिले के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे. इसी क्रम मे 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. साथ ही 1000 कैमरे, एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाए गए हैं.

15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. क्योंकि 2 साल बाद ऐसा अवसर होगा, जब कोविड-19 की पाबंदियां नहीं होंगी. पुलिस ने कहा कि हरियाणा के नूंह और आसपास के इलाकों में हाल की हिंसा को ध्यान में रखते हुए कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा, इस बार कोविड की पाबंदी भी नहीं होगी. इसलिए, पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनाती की जाएगी. उन्होंने कहा कि हम सुरक्षा प्रदान करने के लिए अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय करेंगे.दिल्ली पुलिस सुरक्षा उद्देश्यों के लिए प्रौद्योगिकी प्रणालियों का भी उपयोग करेगी. हम तैयार हैं और रिहर्सल कर रहे हैं.

स्वतंत्रता दिवस के समारोह के लिए लाल किले के सामने ज्ञान पथ को फूलों और जी20 साइनेज से सजाया जाएगा. हालांकि किले की प्राचीर पर कोई बड़ी सजावट नहीं होगी, जहां से प्रधान मंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं. सरकार ने यहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए देश भर से पीएम-किसान योजना के लाभार्थियों सहित लगभग 1,800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस साल, 20,000 से अधिक अधिकारी और नागरिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे. पुलिस ने कहा कि लाल किले के अंदर और आसपास चेहरे की पहचान वाले लगभग 1,000 कैमरे लगाए गए हैं, ताकि अचूक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और वीवीआईपी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.

परंपरा के अनुसार लाल किले पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं. एयर डिफेंस तोप लगाने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के लिए स्निपर्स, विशिष्ट स्वाट कमांडो और शार्पशूटर तैनात किए जाएंगे.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं. पुलिस ने गश्त तेज कर दी है और केंद्रीय एजेंसियों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं के आधार पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त पिकेट तैनात कर दिए हैं. बॉर्डर पर गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बाधित करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...