9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया? खड़गे का जवाब- मोदी-शाह हमारे...

कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया? खड़गे का जवाब- मोदी-शाह हमारे बनाए स्कूल में ही पढ़े हैं

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी के अविश्वास प्रस्ताव वाले भाषण की निंदा की है। उनकी तरफ से जोर देकर कहा गया है कि पीएम की तरफ से राहुल के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया गया। उनकी तरफ से सिर्फ पिछली कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया गया है, इंदिरा, नेहरू पर वार किया गया।

खड़गे का पीएम मोदी पर तंज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या मोदी के सत्ता में आने के बाद स्कूल बने हैं? मोदी जी और शाह जी ने जो भी पढ़ाई की है, वो भी जिन भी सरकारी स्कूल में पढ़े हैं, वो हमारी सरकारों ने ही बनाए थे। ये लोग पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया। खड़गे ने इस बात पर भी जोर दिया कि पीएम द्वारा छत्तीसगढ़ का अपमान किया गया। उनकी तरफ से मणिपुर हिंसा की तुलना छत्तीसगढ़ की घटना से की गई, ये गलत था।

खड़गे ने यहां तक कह दिया कि पीएम मोदी और बीजेपी 1962 के युद्ध को जरूर याद रखती है, लेकिन इस बात को भूल जाती है कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। ये नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस ने ही पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाई और बाद में बांग्लादेश भी बनाया। खड़गे ने दो टूक कहा कि किसी को भी बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं है, उसका काम है लोगों को डराना, गुमराह करना।

संसद में गरजे राहुल
अब इस समय मल्लकार्जन खड़गे ने ये तल्ख टिप्पणी की तो वहीं दूसरी तरफ संसद में राहुल गांधी ने भी बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उनकी तरफ से मणिपुर हिंसा पर बात की गई, भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया गया और साथ-साथ कांग्रेस की विचारधारा का भी विस्तार से उल्लेख कर दिया गया। राहुल ने अपने भाषण में राष्ट्रवाद और देशभक्ति को केंद्र रखा और बीजेपी पर चुन-चुन कर हमला किया।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...