भोपाल
रविवार को गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा भेल भोपाल के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 68 बाल संस्कारों का संचालन हो रहा है। जिसमें प्रत्येक बालसंस्कार शाला में 12 से 15 वर्ष के 30 से 40 बच्चे होते है जिनको पूर्ण नि:शुल्क शारारिक मानसिक बौद्धिक एवं संस्कृति शिक्षा दी जाती है । जिससे नौनिहालों में राष्ट्र भक्ति एवं समाज सेवा सहकारिता का भाव उत्पन होता है। इसी क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में झुग्गी बस्ती पद्मनाभम नगर बालसंस्कार शाला के 65 से अधिक बच्चों ने तिरंगा यात्रा व रंगारंग विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
