4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीतिवायरल सब्जीवाले की इच्छा हुई पूरी, राहुल गांधी के साथ किया लंच

वायरल सब्जीवाले की इच्छा हुई पूरी, राहुल गांधी के साथ किया लंच

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वाले रामेश्वर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुलाकात की. रामेश्वर वहीं शख्स हैं, जिनका कुछ दिनों पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह महंगाई का जिक्र करते हुए भावुक हो गए थे. इस दौरान उनके आंसू तक छलक गए थे. राहुल गांधी ने सोमवार को रामेश्वर से अपने आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने रामेश्वर के साथ लंच भी किया. दरअसल रामेश्वर खुद को राहुल गांधी का प्रशंसक बताते हैं. उन्होंने कांग्रेस नेता से मिलने की इच्छा जताई थी, जिसे पूरा करते हुए राहुल ने उनसे मुलाकात की.

रामेश्वर की कहानी की शुरुआत हमारे सहयोगी चैनल द लल्लनटॉप की एक ग्राउंड रिपोर्ट से हुई थी. महंगे टमाटर को लेकर भावुक हुए रामेश्वर का के दर्द को पूरे देश ने सहा था. इसके बाद जब दोबारा लल्लनटॉप ने रामेश्वर से बात की. तो उन्होंने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जताई थी. रामेश्वर ने कहा था कि क्या राहुल सर से बात हो सकती है. उन्हें बार-बार धन्यवाद कहना चाहता हूं. मैं उनसे मिलना चाहता हूं. अगर राहुल जी मुझे जैसे छोटे आदमी से मिलते हैं तो यह मेरा सौभाग्य होगा.

राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर रामेश्वर से मुलाकात की तस्वीर शेयर कहा कि रामेश्वर जी एक जिंदादिल इंसान है. उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है. विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मजबूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में भारत भाग्य विधाता है.बता दें कि महंगाई को लेकर रामेश्वर के दर्द की पीड़ा संसद तक महसूस की गई थी. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग रामेश्वर जी की मदद को आगे आए थे.

वीडियो वायरल होने के बाद डर गए थे रामेश्वर
यूपी के कासगंज से ताल्लुक रखने वाले रामेश्वर जी ने बताया कि वह पिछले 10-12 साल से दिल्ली में रह रहे हैं. जब रिपोर्टर ने पूछा कि वीडियो वायरल होने के बाद वह अचानक क्यों गायब हो गए थे? इस पर रामेश्वर जी कहते हैं, ‘मंडी में हल्ला काट दिया कि आपको ढूंढ रहे हैं. मुझे डर था कि कहीं मुझे पकड़ने ना आए हों, मैं अनपढ़ हूं. मैं इसलिए भी डर गया था कि छोटा बच्चा है मेरे साथ, क्योंकि कोई ये ना कह दे कि इससे काम करा रहे हैं आप… मुझे डर लगा कि कहीं कोई मेरे ऊपर एक्शन ना ले ले.’

वीडियो में साफ दिख रहा है कि रामेश्वर जी किस कदर तंगहाली में जी रहे हैं. वो बताते हैं, ‘मैं शुरूआत से ही सब्जी का काम करता हूं लेकिन पहली बार इस साल घाटा लगा.इस बार काम नहीं चला जिसकी वजह से कर्जा भी हो गया. मेरा भी इलाज हुआ, क्योंकि बीमार पढ़ गया और बच्चे भी बीमार पढ़ गए हैं. जो कहते हैं कि मैं ढोंग कर रहा हूं, तो वो कहते रहें.’

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...