24.6 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeभेल न्यूज़सभी अपना कर्तव्य निभाते हुए देश की रक्षा करने वालों का का...

सभी अपना कर्तव्य निभाते हुए देश की रक्षा करने वालों का का करें सम्मान: ईडी निगम

Published on

– भेल में शुरू मेरी माटी मेरा देश अभियान , सीआईएसएफ ने निकाली वाहन रैली, ईडी भी हुए शामिल

भोपाल

बीएचईएल, भोपाल में आज 77वें स्वाधीनता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इस राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज श्री विनय निगम, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल भोपाल एवं झांसी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आजादी के परवानों के नाम पर उन्हें उनके बलिदान के लिए याद करते हुए उनका नमन किया ।

इस अवसर पर उन्होंने सभी महाप्रबंधकों तथा भारी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी अपना कर्तव्य निभाते हुए देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे और भारत को 2047 में विकसित देश बनाने का स्वप्न साकार करेंगे । प्रशासनिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के उपरांत श्री निगम ने नर्मदा अतिथि गृह के प्रांगण में विकसित अमृत वाटिका का भी शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर सभी महाप्रबंधकगण तथा विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि एवं कमाण्डेण्ट, सीआईएसएफ हरीश कुमार साहू एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे । इस अवसर पर विभिन्न तरह के पौधे रोपे गए । सीआईएसएफ द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा वाहन रैली को भी श्री निगम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । एक अन्य कार्यक्रम में श्रीमती नविता निगम, अध्यक्षा बीएचईएल लेडीज क्लब ने कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल प्रदान किए ।

इस अवसर पर डॉ. अल्पना तिवारी अन्य सभी चिकित्सक एवं बीएचईएल लेडीज क्लब की पदाधिकारी उपस्थित थीं । आज आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के अंत में सांस्कृतिक भवन में भव्य सांकृतिक संध्या का आयोजन किया गया । भेकनिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बीएचईएल उद्योगनगरी में स्थित विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा सांस्कृतिक समितियों ने अपनी प्रस्तुतियॉं दीं ।

Latest articles

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, बोले- उनके विचार युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लिए करेंगे प्रेरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान टीबी मुक्त अभियान में तेजी, 60 दिन में 19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और मजबूत इच्छाशक्ति के फलस्वरूप राजस्थान 'टीबी मुक्त'...

भजनलाल सरकार का कमाल: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच निर्बाध बिजली आपूर्ति, शिकायतों में आई 41 हजार की कमी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बेहतर प्रबंधन और दूरगामी...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...