19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में क्या फिर से आने वाली है बाढ़? खतरे के निशान...

दिल्ली में क्या फिर से आने वाली है बाढ़? खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर आ गई है। पहाड़ों पर हुई बारिश और हथिनीकुंड बैराज से ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार शाम 7 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करके 205.03 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली में यमुना के जलस्तर का खतरे का निशान 204.33 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ओर से अनुमान लगाया गया था कि बुधवार को को जलस्तर खतरे के निशान को छू सकता है। इसके एक दिन पहले ही जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की वेबसाइट के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज पर प्रवाह दर सोमवार सुबह नौ बजे बढ़कर 75,000 क्यूसेक हो गई, जो 26 जुलाई के बाद सबसे अधिक है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से काफी तबाही मची है। पहाड़ों पर हुई बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

पिछले महीने राजधानी दिल्ली में 10 जुलाई से लगातार आठ दिन तक युमना नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बही। दिल्ली में नदी के पास के निचले इलाके बाढ़ के प्रति संवेदनशील माने जाते हैं और इन इलाकों में करीब 41 हजार लोग रहते हैं। दिल्ली में पिछले दिनों यमुना का पानी आईटीओ तक पहुंच गया था जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा, हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। नदी के किनारे निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है लेकिन स्थिति गंभीर होने के आसार कम हैं। हिमाचल प्रदेश में रविवार से भारी बारिश का दौर चल रहा है। इसके कारण कम से कम 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...