19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'कश्मीर में ह्यूमन राइट्स रिकॉर्ड सुधरा' JNU की पूर्व छात्र नेता शेहला...

‘कश्मीर में ह्यूमन राइट्स रिकॉर्ड सुधरा’ JNU की पूर्व छात्र नेता शेहला राश‍िद ने की मोदी सरकार की तारीफ

Published on

नई दिल्‍ली

जवाहरलाल नेहरू यूनिर्विटी (JNU) की पूर्व छात्र नेता शेहला राश‍िद ने मोदी सरकार की तारीफ की है। शेहला ने कहा है कि कश्मीर में मानवाधिकार का रिकॉर्ड सुधरा है। वह इस बात को स्‍वीकार करने के लिए मजबूर हैं। राज्‍य में जिंदगियां बच रही हैं। सरकार के स्पष्ट रुख ने लोगों के जीवन बचाने में मदद की है। शेहला राश‍िद की यह प्रत‍िक्र‍िया कई ल‍िहाज से बेहद महत्‍वपूर्ण है। वह जम्‍मू-कश्‍मीर से ताल्‍लुक रखती हैं। जेएनयू छात्र संघ की शेहला उपाध्‍यक्ष रह चुकी हैं। फरवरी 2016 में जब जेएनयू के तत्कालीन छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उमर खालिद की राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी, उसके बाद शेहला ने जोरदार प्रदर्शन किए थे। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का शेहला ने तीखा विरोध किया था।

शेहला राश‍िद ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस बात को स्वीकार करना भले ही असुविधाजनक हो, लेकिन सच यह है कि नरेंद्र मोदी सरकार और जम्‍मू-कश्‍मीर एलजी के प्रशासन में कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड में सुधार हुआ है। सरकार के स्पष्ट रुख ने कुल मिलाकर जिंदगियां बचाने में मदद की है। यही उनका नजरिया है।

शेहला से पहले कश्मीर घाटी के रहने वाले आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने धारा 370 को लेकर अहम ट्वीट कर चुके हैं। पिछले महीने किए गए इस ट्वीट की काफी चर्चा हुई थी। इस ट्वीट में शाह फैसल ने लिखा था- ‘मेरे जैसे कई कश्मीरियों के लिए अनुच्छेद 370 अतीत की बात है। झेलम और गंगा हमेशा के लिए महान हिंद महासागर में विलीन हो गई हैं। कोई वापसी नहीं है, केवल आगे बढ़ना है।’ मोदी सरकार की नीतियों को लेकर शाह फैसल के बदले रुख ने सभी को हैरान किया था। अब शेहला भी मोदी की तारीफ करना दर्शाता है कि कश्‍मीर में हालात वाकई सुधर रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...