4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य'समलैंगिक थाना प्रभारी करते हैं शोषण...' डिप्टी CM के दफ्तर पहुंची एक...

‘समलैंगिक थाना प्रभारी करते हैं शोषण…’ डिप्टी CM के दफ्तर पहुंची एक गुमनाम चिट्ठी

Published on

बरेली ,

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को एक गुमनाम पत्र पहुंचा है. इसके जरिए एक थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. शिकायती पत्र में थानेदार को होमोसेक्सुअल (समलैंगिक) बताया गया है. साथ ही थाने में तैनात में कॉन्स्टेबल ने अपने उत्पीड़न की बात लिखी है.

उधर, राजधानी लखनऊ में गुमनाम पत्र प्राप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री कार्यालय से बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को जांच मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. फिलहाल इस पूरे मामले में एसपी क्राइम ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि किसी ने गलत आरोप लगाए हैं. प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है.

दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ है कि बरेली जिले में तैनात दरोगा पर इस तरह के गंभीर रूप से आरोप लगे हैं. अधिकारी भी हैरान हैं कि इस तरीके से गुमनाम पत्र भेजा गया है, तो कहीं ना कहीं मामला गंभीर है. अब पुलिस अधिकारी भी इस पूरी जांच पर नजर रखे हुए हैं.

हो रही है मामले की जांच
मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय तक पहुंच चुका है. ऐसे में बरेली पुलिस अपना हर कदम फूंक-फूंककर रख रही है. शिकायत पत्र की बात सामने आते ही बरेली पुलिस के क्राइम एसपी मुकेश प्रताप सिंह ने प्रारंभिक जांच कराई.

छवि खराब करने की कोशिश
क्राइम एसपी ने बताया कि एक संबंध में कुछ दिन पहले एक प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुआ था. अनूप सिंह के नाम से यह पत्र दिया गया था. पतासाजी करने पर प्रार्थी का कुछ भी पता नहीं लग सका. अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इंस्पेक्टर की छवि खराब करने के उद्देश्य से किसी ने यह पत्र जारी किया है. यानी किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है. फिर भी बरेली पुलिस इंटरनेट पर वायरल इस पत्र की पूरी पड़ताल करने में जुटी है. पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है. देखें Video:-

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...