9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यचौकी इंचार्ज ने बुलवाया थाने, हार्टअटैक से मर गया बुजुर्ग, परिजन बोले-...

चौकी इंचार्ज ने बुलवाया थाने, हार्टअटैक से मर गया बुजुर्ग, परिजन बोले- बेरहमी से पीटा

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को एक प्लाट में कब्जे को लेकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। इसी दौरान बुजुर्ग दिनेश भदौरिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई, और बेहोश हो गए। उन्हे कॉर्डियोलॉजी ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

हनुमंत विहार निवासी दिनेश भदौरिया की आढ़त है। मृतक के बेटे शीबू सिंह भदौरिया ने बताया कि मेरा गल्लामंडी में एक प्लाट है। जिसपर प्रीति वर्मा नाम की महिला ने कब्जा कर लिया है। प्रीति वर्मा ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने मुझे और मेरे पिता को जेल भेज दिया। इस दौरान उसने प्लाट में अपने साथियों के मिलकर कब्जा कर लिया। तीन महीने तक हम लोग जेल में रहे। जमानत पर बाहर आने के बाद बुधवार को चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने पिता को थाने बुलाया था। पिता प्लाट के कागजात लेकर दिखाने के लिए आए थे।

महिला और उसके साथियों पर पिटाई का आरोप
मृतक के बेटे शीबू सिंह भदौरिया का आरोप है कि चौकी इंचार्ज के साथ मिलकर प्रीति वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई की है। इसकी वहज से तबीयत बिगड़ गई, और उनकी मौत हो गई। प्रीति वर्मा लगातार जान से मारने की धमकी दे रही थी। उसने जबरन एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कराकर प्लाट पर कब्जा कर लिया। जबकि उस प्लाट पर हमारा कब्जा था। मैं सभी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटता रहा, लेकिन मेरी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

चौकी इंचार्ज की कुर्सी में बैठी दबंग महिला
प्रीति वर्मा दबंग महिला है, उसका एक भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्रीति वर्मा चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठी है। वायरल वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। यह वीडियो बुजुर्ग की मौत से पहले का बताया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के मुताबिक हनुमंत विहार थाने में साउंड वाले कैमरे लगे हैं। थाने में एसएचओ के कमरे समेत अंदर से लेकर बाहर तक कैमरे लगे हैं। हमने भी लाइव कैमरे देखे हैं, और निर्देश दिए हैं कि थाने के फुटेज मुहैया कराए जाएं। वीडियो में दो तरह की विरोधाभाषी बातें सामने आ रही हैं।

करेंगे कार्रवाई- ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर
तिवारी ने कहा कि एक पक्ष कह रहा है कि उनके साथ थाने में दुर्व्यव्हार हुआ है। दूसरा पक्ष कह रहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। दो पक्षों में झगड़ा घटना स्थल पर कहीं और हुआ है। हम इस घटना में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखेंगे, और जो भी सही होगा वो करेंगे। यहां पर कोई व्यक्ति गलत बयानबाजी कर के अफवाह फैला रहा है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...