भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा वाहन रैली वार्ड क्रमांक 57 शहीदे आज़म श्री भगत सिंह चौराहे से प्रारंभ हुई और भारत माता मंदिर पर आरती के साथ संपन्न हुई इस विशाल रैली में मुख्य अतिथि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर की उपस्थिति में हज़ारों युवाओं ने वाहनों पर तिरंगा वाहन रैली में भाग लिया, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय पाटीदार, पार्षद सुरेन्द्र बाङीका के मार्गदर्शन में युवा नेता सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में निकाली गई।
